14 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

125
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 14 July : 14 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

14 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी सुबह 08.02 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.43 बजे तक। योग- व्यतिपात दिन के 01.27 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.33 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.21 बजे। राहुकाल- दिन के 12.27 से 02.10 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

15 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी सुबह 07.16 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.21 बजे तक। योग- वरीयान दिन के 11.44 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.33 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.21 बजे। राहुकाल- दिन के 02.10 से 03.54 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 14 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज किसी भी व्यक्ति को उधार धन देना पड़े, तो सोच-समझ कर दें। इससे आपके रिश्तें में दरार पड़ सकती है। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आप पर आलस्य हावी रहेगा। इस वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह जाएंगे। व्यवसायियों को लाभ का योग है। खान-पान में सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें- मनु स्मृति : सामाजिक समरसता का देती है संदेश

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कामकाज में बेहतर प्रदर्शन से आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। इससे कुछ नए लोगों से उपयोगी संबंध बनेंगे। मित्रों की संख्या में भी बढ़ेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए विरोधी बन सकते हैं। वे आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें और शांति से स्थिति का सामना करें। यदि संपत्ति विवाद चल रहा है तो हल आपके पक्ष में होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। परिस्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 14 जुलाई का राशिफल अनुकूल नहीं है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं। राजनीति व समाजसेवा से जुड़े लोगों को विरोधी परेशान कर सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आर्थिक रूप से आपको परेशानी हो सकती है। अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यवसायियों का कामकाज ठीक चलेगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके अनुकूल है। नौकरी-व्यवसाय में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके काम की तारीफ होगी। पदोन्नति का योग है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको आपकी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलने वाला है। हालांकि आपके बेहतर काम की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति आपके मनोनुकूल रहेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके अनुकूल है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यदि धन प्राप्ति के नए स्रोत का के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने का योग है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) प्रतिकूल स्थिति के बाद भी आज आप अपनी मेहनत से लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। आपके प्रयास से ही पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बाधाएं आएंगी लेकिन उसे आप कुशलतापूर्वक दूर कर लेंगे। धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। इससे शांति महसूस करेंगे।

नोट- 14 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here