मेष व सिंह की मौज, पढ़ें 15 दिसंबर का राशिफल

125
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 15 december : मेष व सिंह की मौज रहेगी। पढ़ें 15 दिसंबर का राशिफल। जानें कि किसका कैसे बीतेगा दिन? साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल में जानें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय जानें।

मंगलवार का पंचांग

15 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा रात के 07.06 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 09.31 बजे तक। योग- गंड रात के 09.32 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- दिन के 02.51 से 04.09 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.56 से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

16 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया शाम के 04.54 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ रात के 08.04 बजे तक। योग- वृद्धि शाम के 06.34 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- दिन के 12.17 से 01.34 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 दिसंबर का राशिफल

मंगलवार 15 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। इसमें मेष व सिंह की मौज रहेगी। जानें कि किस राशि वाले का कैसे बीतेगा दिन? किस पर होगा भाग्य मेहरबान? किसे करना होगा अभी का इंतजार? साथ ही समस्या से बचाव के उपाय भी पढ़ें।

मेष

मेष व सिंह की मौज रहेगी। आर्थिक विकास के नए रास्ते खुल सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें और उचित निर्णय लें। आप सफल होंगे। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। काफी समय से लटके काम पूरे हो सकते हैं। विरोधी आपके दबाव में रहेंगे। पुराने संबंधों का फायदा मिल सकता है। कुछ समय खुद को भी दें।

वृष

दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में मतभेद होने का योग है। हालांकि इससे आपको खास परेशानी नहीं होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से परहेज करें। अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है। कारोबारियों को लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

मिथुन

अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। चुनौतियों को स्वीकार करें। आप उन्हें निश्चय ही पूरा कर लेंगे। हालांकि बड़े फैसले लेने से आज परहेज करें। अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। समय व्यर्थ नहीं गंवाएं। कर्ज के लेन-देन से बचें। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

कर्क

कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इससे लाभ हो सकता है। फंसा हुआ काम पूरा हो सकता है। आय में वृद्धि का योग है। राजनीति से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। विरोधी कड़ी चुनौती प्रस्तुत करेंगे। धैर्य रखें और शांति से स्थिति का सामना करें।

सिंह

आज मेष व सिंह की मौज रहेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव भी संभव है। खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसायी फैसले लेने से पहले हर पहलू पर विचार कर लें।

कन्या

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इसका उपयोग करें। पुरानी लटकी योजना को पूरा कर सकते हैं। समय आपके साथ है। इसलिए बेहिचक आगे बढ़ें। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। दूर की यात्रा का योग बन रहा है। उसमें काम तो होगा लेकिन परेशानी भी होगी।

तुला

पारिवारिक उलझनें कम होंगी। बाचतीच और अपने व्यवहार पर ध्यान दें। करीबियों से विवाद का खतरा है। इससे आपको भी परेशानी हो सकती है। संपति की खरीद या बेचने के मामले में जल्दबाजी नहीं करें। इस विचार पर अमल को फिलहाल रोक लें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

दिन मिश्रित फल देने वाला है। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। पुराने संबंधों का फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही व्यस्तता बढ़ जाएगी। काम की अधिकता से थकावट महसूस करेंगे। दूसरों के झगड़े में नहीं पड़ें। अन्यथा बेवजह के विवदा में फंस सकते हैं।

धनु

आज आपके कार्य और प्रतिभा ही भाग्य का निर्धारण करेंगे। आपकी महेनत और क्षमता की सराहना होगी। अतिरिक्त व बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बातचीत में संयम एवं सावधानी बरतें। अपनी योजना और निजी बातें किसी से साझा न करें। अन्यथा बात का बतंगड़ बन सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मकर

रोजगार के नए अवसर बन सकते हैं। प्रियजनों का भरपूर साथ मिलेगा। उससे फायदा हो सकता है। नए और प्रभावी लोगों से मुलाकात संभव है। इसका फायदा भी बहुत जल्द मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इससे आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए कड़ी चुनौती का समय है।

कुंभ

अनावश्यक के काम में नहीं उलझें। खुद को अपने काम पर फोकस करें। अन्यथा आपकी स्थिति कमजोर होगी। इससे कार्यक्षेत्र में फजीहत हो सकती है। कामकाज का दबाव बढ़ेगा। उसे जिम्मेदारी से निभाएं। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। खासकर निवेश के मामले में अच्छी गुंजाइश है। मौके का फायदा उठाएं।

मीन

जिस योजना पर लगे हुए हैं, उसे जारी रखें। अब तक आपको उसमें अपेक्षित फायदा नहीं मिला है। समय आ गया है। जल्दी ही सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उससे ध्यान नहीं भटकाएं। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान या छोटे भाई-बहन से थोड़ी चिंता रह सकती है।

नोट- मेष व सिंह की मौज में आपने राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में पढ़ा कि पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- उंगलियों में जादुई ताकत, बीमारियों का चुटकी में इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here