15 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

93
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 15 january : 15 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

15 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- त्रयोदशी रात के 12.57 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा रात के 11.21 बजे तक। योग- ब्रह्म दिन के 02.34 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.46 बजे। राहुकाल- दिन के 09.53 से 11.12 बजे तक। अभिजीत- 12.10 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

16 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी अगले दिन तड़के 03.18 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा रात के 02.09 बजे तक। योग- इंद्र दिन के 03.21 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.47 बजे। राहुकाल- शाम के 04.28 से 05.47 बजे तक। अभिजीत- 12.10 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 15 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से विवाद हो सकता है। आज व्यावसायिक संबंध वाले लोगों पर भरोसा करने से बचें। अन्यथा आपकी निजी बातें सार्वजनिक हो सकती हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नए प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकते हैं। उसमें चूकें नहीं क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी मीठा बोलकर अपना हित साधने का प्रयास करेंगे। अतः भावुकता से बचें।

यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी की उपासना करें, नहीं होगी धन की समस्या

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा लोग सतर्कता बरतें। आज विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। उनकी सलाह उपयोगी साबित होगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्य के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक रूप से थोड़ी समस्या हो सकती है। आय की तुलना में खर्च अधिक होगा। घर में उत्सव का आयोजन हो सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यक्षेत्र में दिया गया काम आप समय पर पूरा कर लेंगे। इससे अधिकारी प्रभावित होंगे। आज का दिन आपके परिवार की खुशियों के मामले में लकी रहेगा। आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 15 जनवरी 2022 का दिन आपके लिए अनुकूल है। यदि निवेश की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। आगे बढ़ें। वह फायदेमंद होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार का अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) काफी समय से रुके हुए आपके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। उसमें आपको अपने मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज निवेश करते समय अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। अन्यथा लाभ के बदले हानि हो सकती है। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। घर-परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज सकारात्मक सूचना मिलेगी। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन मिला-जुला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। आप पर नकारात्मकता हावी हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आर्थिक रूप से आपके लिए थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। आय में कमी से हाथ तंग रहेगा। अपने ऊपर कुछ धन खर्च करने की सोचेंगे, लेकिन तंगी को ध्यान में रखते हुए पीछे हो जाएंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीत सकता है। व्यापारी अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। अन्यथा धोखा हो सकता है। अपव्यय का योग है। माता-पिता से किसी प्रकार की नाराजगी हो सकती है।

नोट- 15 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here