15 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

1352
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 15 january : 15 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानिए क्या कहती है आपकी राशि। इसमें देखें दो दिन का पंचांग। साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

15 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया सुबह के 08.40 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा अगले दिन सुबह के 05.17 बजे तक। योग- सिद्धि रात के 08.23 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.46 बजे। राहुकाल- दिन के 11.12 से 12.31 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.10 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

16 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया सुबह के 07.45 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा अगले दिन सुबह के 06.10 बजे तक। योग- व्यतिपात शाम के 07.12 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.47 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.53 से 11.12 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.10 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आज का राशिफल

15 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानिए क्या कहती है आपकी राशि। किसका कैसे बीतेगा दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष 

किसी नई योजना पर या काफी लंबे समय से फंसे हुए किसी कार्ययोजना पर दोबारा कार्य शुरू कर सकते हैं। नई चुनौतियां मिलेंगी। वे आगे जाकर फायदेमंद साबित हो सकती हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

वृष

सकारात्मक रहें। नए लोगों से मेल-जोल का योग है। धैर्य रखें, आपके पुराने कार्य आज निपट सकते हैं। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में दौड़भाग करनी पड़ सकती है। विवादों में नहीं पड़ें। खर्च पर नियंत्रण रखें। खानपान में सतर्कता बरतें।

मिथुन

कारोबारियों और नौकरीपेशा को आज आर्थिक लाभ हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य का दवाब अधिक महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार में अच्छा समय बीतेगा। विरोधी हावी हो सकते हैं।

कर्क

आज का दिन ठीकठाक रहेगा मकान या भूमि के क्रय-विक्रय से संबंधित फैसले ले सकते हैं। नए लोगों संपर्क बन सकता है। वे फायदेमंद होंगे। परिश्रम करते रहें, अपने लक्ष्य से भटकें नहीं। योजनानुसार कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। यश में वृद्धि होगी। परिवार में मनमुटाव हो सकता है।

सिंह

आप अपने आत्मविश्वास को डगमगाने नहीं दें। अभी और चुनौतियां आपके सामने आएंगी। उनसे आपको फायदा ही होगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। धैर्य रखें। कारोबारिक निर्णय सही साबित होंगे। राजनीतिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

कन्या

15 जनवरी का राशिफल आपके लिए अनुकूल रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। उनको पहचानें और उनका फायदा उठाएं। रवैया सकारात्मक रखें। आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें। अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

तुला

आर्थिक लाभ का योग है। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। परिवार में अच्छा समय बितेगा। किसी दोस्त के साथ मनमुटाव हो सकता है। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। मन में संदेहास्पद स्थिति बनी रह सकती है। कर्ज वापसी हो सकती है।

वृश्चिक

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति का योग बन रहा है। यश में वृद्धि होगी। काम-काज को अच्छे से और समय पर पूरा कर लेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा। विरोधी परेशान कर सकते हैं। उनसे सावधान रहें।

धनु

कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कमाई के नए स्रोत खुल सकते हैं। कामकाज में गति आ सकती है। जीवनसाथी से मानसिक सहयोग की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। धोखा हो सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधान रहें।

मकर

समाजिक गतिविधियों के साथ ही लोगों से मेल-जोल बढ़ाएं। व्यवहार में लचीलापन लाएं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। आज अपने काम को सतर्कता से करें। आपका धन कहीं पर फंस सकता है। परिवार में चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी भावुक रहेगा।

कुंभ

रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साझेदारी के कारोबार में लाभ होने का योग है। दिन अच्छा रहेगा। बड़े निर्णय को शांति से लें। फिर लिए गए फैसले पर अटल रहें। जीवनसाथी के साथ आनावश्यक रूप से बहस हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मीन

दोस्तों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे। परिवार व करीबियों के साथ अच्छा समय बिताएंगा। राजनीतिक फायदा मिल सकता है। आज निवेश करने से बचें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। अपव्यय भी हो सकता है। विवाद में न पड़ें। मानसिक परेशानी हो सकती है।

नोट- 15 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here