15 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

89
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 15 March : 15 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

15 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी दिन के 01.12 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात के 11.33 बजे तक। योग- सुकर्मा अगले दिन तड़के 03.42 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.29 बजे। राहुकाल- दिन के 03.30 से शाम 05.00 बजे तक। अभिजीत- 12.06 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

16 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- त्रयोदशी दिन के 01.39 बजे तक। नक्षत्र- मघा रात के 12.21 बजे तक। योग- धृति रात के 02.39 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.30 बजे। राहुकाल- दिन के 12.30 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 15 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) व्यवसायी वर्ग आज कार्यों को लेकर आरंभ में आशंकित रहेंगे। बाद में धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बनने लगेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। आज खान-पान में सतर्कता बरतें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आपके निर्णय गलत साबित होंगे। व्यवसायी भी कार्यों में क्षति होने से परेशान रहेंगे। आरंभ में लाभदायक समाचार मिलेंगे। बाद में आपको नुकसान होने से निराशा होगी।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) परिवार वालों के सहयोग से घर-बाहर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपसी लेन देन में प्रियजनों से बहस हो सकती है। किसी समारोह में शामिल होने के लिए दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) लेन-देन आज सोच समझ कर ही करें। अन्यथा लंबे समय के लिए धन फंस सकता है। सरकारी कार्यों में उलझनें बढ़ेंगी। इससे धन एवं समय व्यर्थ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में अपमान होने का खतरा है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) परिवार में आप किसी की चुगली के शिकार बन सकते हैं। दिन का अधिकांश समय मानसिक अशांति कराएगा। शारीरिक दर्द की समस्या से कष्ट बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों एवं पड़ोसियों से मतभेद रहेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। आपके अंदर परोपकार की भावना रहेगी जिसके बदले में आपके सम्मान एवं भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 15 मार्च 2022 का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। धन संबंधित योजना आज आपको उलझा सकती है। सहयोगियों व साझेदारों के टरकाने वाले व्यवहार से दुखी होंगे। इससे उद्वेग का योग बन रहा है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है। सतर्क रहें। गृहस्थी में शांति बनाए रखने के लिए परिजनों की आवश्यकता पूर्ति करनी पड़ेगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का योग है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक रूप से आज का दिन शुभ रहेगा। हालांकि हाथ खुला होने से पैसे ज्यादा देर टिकेंगे नहीं। उधारी के व्यवहार ज्यादा नहीं बढ़ाएं। अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक संबंध दिखावे के रहेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) नौकरीपेशा जातक अधिकारियों से बात मनवाने के लिए थोड़ा दबाव डालेंगे। इस वजह से वाद-विवाद होने का खतरा रहेगा। इससे बचने का प्रयास करें। धन के लिए आप अधिक प्रयास करेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला रहेगा। व्यवसायी वर्ग उधार के व्यवहार से बचने का ध्यान रखें। आज उधार दिया धन निश्चय ही फंसेगा। इसके विपरीत किसी से लिये उधार चुकाना आज शुभ रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज के दिन से आप कुछ विशेष उम्मीद नहीं लगाएंगे। फिर भी आज कुछ ऐसा लाभदायक होगा  जिसकी आपने कल्पना ही नहीं की। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन आशा से अधिक उपयोगी रहेगा।

नोट- 15 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पहली महाविद्या काली से देवता भी पाते है शक्ति व सिद्धि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here