कर्क पर भाग्य मेहरबान, मकर वाले के समक्ष चुनौती

89
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 15 November : कर्क पर भाग्य मेहरबान है। मकर राशि वाले के समक्ष चुनौती रहेगी। मैं बात कर रहा हूं 15 नवंबर के राशिफल की। साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। मुहूर्त और योग की जानकारी है। दिशा शूल में बताया गया है कि किस दिशा में न जाएं। उस दिशा में जाना जरूरी हो तो चिंता न करें। बचाव का उपाय बताया गया है। उसे करने से दोष में कमी आएगी।

रविवार का पंचांग

15 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या सुबह के 10.36 बजे तक। उसके बाद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा। नक्षत्र- विशाखा शाम 05.16 बजे तक। योग- शोभना रात के 11.07 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.44 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- शाम के 04.07 से 05.27 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

16 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा सुबह 07.06 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा दोपहर 02.27 बजे तक। योग- अतिगंड रात के 07.11 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.05 से 09.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 नवंबर का राशिफल

पढ़ें 15 नवंबर का राशिफल। इसमें देखें कि कर्क पर भाग्य मेहरबान है। मकर राशि वाले के समक्ष चुनौती रहेगी।। पढ़ें कि अन्य किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन।

मेष

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। कार्यक्षेत्र में छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय को फिलहाल टाल दें। थोड़ा समय बच्चों के साथ भी गुजारें। उनकी समस्याओं को समझें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

वृष

वाणी पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण मसलों पर शालीनता से बात रखें। अन्यथा बड़ा विवाद हो सकता है। आय के स्रोत बढ़ेंगे लेकिन साथ ही खर्च का भी योग है। नए खर्चों को फिलहाल टाल दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी संभव है। चिंता की बात नहीं है।

मिथुन

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। निवेश करेंगे तो फायदा होगा। कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के लोगों से मामूली विवाद हो सकता है। खान-पान में सतर्कता बरतें।

कर्क

कर्क पर भाग्य मेहरबान है। दोस्तों से खुशी मिल सकती है। अचानक धन प्राप्त होने का योग है। कार्यक्षेत्र में अपनी बात दो टूक तरीके से कहें। इससे आपकी छवि सुधरेगी। साथ ही अनावश्यक तनाव से बचेंगे। कारोबारियों को नई योजना को आगे बढ़ाना चाहिए।

सिंह

मानसिक तौर पर थोड़े परेशान रह सकते हैं। खर्च ज्यादा होने का योग है। घर का माहौल उत्साहजनक रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। उनसे परेशान न हों। उनका प्रभाव सिर्फ तात्कालिक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या

नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर समय है। परिवार के बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी योजना पर उत्साहित न हों। पहले उस पर ठीक से विचार करें। उसके बाद ही निर्णय लें। कार्य के सिलसिले में दूर की यात्रा हो सकती है। इससे थोड़ा तनाव होगा।

तुला

निवेश करने के लिए अच्छा समय है। पुरानी लंबित योजना को अब शुरू कर सकते हैं। उससे फायदा होगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। इससे समाज में छवि मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। उसका शांति से निपटारा करें।

वृश्चिक

आर्थिक रूप से दिन तनावपूर्ण रहेगा। संतान या छोटे भाई-बहन की हरकत से आप क्रोधित होंगे। खुद पर संयम रखें। लेन-देन में सावधानी बरतें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। खरीददारी का योग है। लेकिन खर्च पर अंकुश रखें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

धनु

महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसमें पहले बड़े-बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें। साझेदारी में कारोबार करने वाले सावधान रहें। नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का दिन भागदौड़ में बीतेगा। जीवनसाथी का ध्यान रखें। अन्यथा परिवार में तनाव बढ़ेगा।

मकर

घर का कोई जरूरी काम टल सकता है। इससे आप तनाव में आ सकते हैं। चिंता न करें। कुछ दिन बाद ही वह काम पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। इससे सहयोगियों से कहासुनी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ

धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से विवाद हो सकता है। सतर्क और शांत रहें। अपनी ओर से आक्रामक होने से बचें। अन्यथा भविष्य में नुकसान हो सकता है।

मीन

धन संचय का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने का योग है। कार्यक्षेत्र में मामूली विवाद संभव है। अधिकारी नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए शानदार समय है। यदि कोई परिणाम आना है तो अवश्य सफलता मिलेगी।

नोट- कर्क पर भाग्य मेहरबान में आपने राशिफल पढ़ा। दिशा शूल से जाना कि किस ओर यात्रा ठीक नहीं। उस दिशा में जाना ही हो तो दलिया या घी खाकर यात्रा करें। दोष कम होगा।

यह भी पढ़ें- जानें उंगलियों में छुपे राज, चुटकियों में दूर होगा दर्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here