कर्क वाले निर्णय लेने से परहेज करें, धनु के लिए अच्छा मौका

81
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 16 November : कर्क वाले निर्णय लेने से परहेज करें। धनु वाले के लिए अच्छा मौका है। मैं बात कर रहा हूं 16 नवंबर के राशिफल की। साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। मुहूर्त और योग की जानकारी है। दिशा शूल में बताया गया है कि किस दिशा में न जाएं। जाना जरूरी हो तो बचाव का उपाय बताया गया है।

सोमवार का पंचांग

16 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा सुबह 07.06 बजे तक। उसके बाद द्वितीया। नक्षत्र- अनुराधा दोपहर 02.27 बजे तक। योग- अतिगंड रात के 07.11 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.05 से 09.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

17 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया रात 01.17 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठ दोपहर 12.22 बजे तक। योग- सुकर्मा दिन के 03.37 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- दिन के 02.46 से 04.06 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 नवंबर का राशिफल

पढ़ें 16 नवंबर का राशिफल। इसमें देखें कि कर्क वाले निर्णय लेने से परहेज करें। धनु वाले के लिए अच्छा मौका है। पढ़ें कि अन्य किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन।

मेष

आपकी मेहनत सराहनीय होगी। उसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र और परिवार में आपकी प्रशंसा होगी। सहयोगियों से संबंध और बेहतर होंगे। आय से अधिक खर्च का योग है। निवेश के लिए समय उपयुक्त नहीं है। फिलहाल पैसे फंस सकते हैं।

वृष

अपने क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बना हुआ काम बिगड़ जाएगा। संतान पक्ष को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। इससे समस्याएं सुलझ जाएंगी। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी।

मिथुन

रोजगार के लिहाज से अनुकूल समय है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। भविष्य में इसका फायदा भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। अपने व्यवहार को मधुर बनाएं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

कर्क

आज कर्क वाले निर्णय लेने से परहेज करें। गलत साबित हो सकता है। भविष्य में उससे परेशानी होगी। नई योजना पर अभी कार्य शुरू नहीं करें। उसे अंजाम तक नहीं पहुंचा सकेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा नहीं करें। धोखा हो सकता है।

सिंह

दिन सामान्य रहेगा। व्यस्तता रहेगी, जिससे थक जाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम बढ़ाने की नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। उस पर आगे बढ़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक विवाद से फंस सकते हैं।

कन्या

मन में कई विचार आएंगे। सोच-समझकर निर्णय लें। विद्यार्थियों के लिए समय तनावपूर्ण रह सकता है। धैर्य के साथ कार्य में निरंतरता बनाए रखें। चलने-फिरने में सावधानी बरतें। बेहतर होगा कि वाहन न चलाएं। छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है।

तुला

दिन अनुकूल है। कामकाज की नई और सार्थक योजना बन सकती है। भविष्य में इसका फायदा मिल सकता है। विवाद खत्म करने के लिए किए जा रहे आपके प्रयास में सफलता मिल सकती है। काफी समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक

आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। निवेश का मौका मिले तो अवश्य लाभ उठाएं। रोजगार के क्षेत्र में आय बढ़ने के योग हैं। परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है। तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। ब्लडप्रेशर अनियमित हो सकता है।

धनु

कर्क वाले निर्णय लेने से परहेज करें। धनु राशि वाले के लिए अच्छा मौका है। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। काफी समय बाद पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

मकर

आत्मबल बढ़ेगा। कारोबार में बढ़ोतरी का योग है। कार्यक्षेत्र में विरोधी साजिश करेंगे। अपयश का खतरा है। विरोधियों से सावधान रहें। बातचीत में भी संयम बरतें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। बेरोजगारों का तनाव अभी बना रहेगा।

कुंभ

रोजी-रोजगार के प्रयास को गति मिलेगी। समस्याओं के समाधान से प्रसन्नता मिलेगी। आपको पहले के अनुभवों का फायदा मिलेगा। आपके प्रयास से बिगड़े काम बनेंगे। अनावश्यक खर्च का योग है। उस पर नियंत्रण रखें। अन्यथा परेशानी होगी।

मीन

राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले के प्रयास सफल होंगे। संगठित प्रयास से सबको लाभ होगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतों के साथ से आत्मिक शांति मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

नोट- कर्क वाले निर्णय लेने से परहेज करें में आपने राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में आपने जाना कि किस ओर नहीं जाएं। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर यात्रा करें। दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- जानें उंगलियों में छुपे राज, चुटकियों में दूर होगा दर्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here