सिंह पर गणेश जी की कृपा, कुंभ वाले खुद बनाएंगे भाग्य

103
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 17 November : सिंह पर गणेश जी की कृपा रहेगी। कुंभ वाले खुद बनाएंगे भाग्य। मैं जानकारी दे रहा हूं 17 नवंबर के राशिफल की। इसमें दो दिन का पंचांग देखें। साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा में नहीं जाना चाहिए। जाना जरूरी हो तो बचाव के लिए क्या उपाय करें?

मंगलवार का पंचांग

17 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया रात 01.17 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठ दोपहर 12.22 बजे तक। योग- सुकर्मा दिन के 03.37 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- दिन के 02.46 से 04.06 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

18 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी रात 11.16 बजे तक। नक्षत्र- मूल सुबह 10.40 बजे तक। योग- धृति दिन के 12.31 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.46 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- दिन के 12.06 से 01.26 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 नवंबर का राशिफल

सिंह पर गणेश जी की कृपा रहेगी। कुंभ वाले खुद बनाएंगे भाग्य। पढ़ें 17 नवंबर का राशिफल। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। किसके साथ होगा भाग्य और कौन पुरुषार्थ पर करेगा भरोसा?

मेष

दिन सामान्य बीतेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विरोधी साजिश कर सकते हैं। अपनी मेहनत और क्षमता से आप उनसे निपट लेंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

वृष

आपके विरोधी परास्त होंगे। वे अपने ही बुने जाल में फंस जाएंगे। आपकी छवि मजबूत होकर निखरेगी। आर्थिक रूप से समय अच्छा है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। कारोबारियों का धंधा अच्छा रहेगा। साझेदारों से बेहतर समन्वय बनेगा।

मिथुन

कारोबारियों को लेन-देन में सावधान रहना चाहिए। पैसे फंस सकते हैं। उधार देने से फिलहाल परहेज करें। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति मजबूत होगी। अधिकारी उनके काम की सराहना करेंगे। संभव है कि उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाए।

कर्क

परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। आपकी सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। इससे मन चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार को अधिक ध्यान दें। महत्वपूर्ण मसलों पर जीवनसाथी से राय अवश्य लें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

सिंह

सिंह पर गणेश जी की कृपा रहेगी। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। यदि न्यायिक विवाद चल रहा है तो वह आपके पक्ष में होगा। दूर की यात्रा का योग बन रहा है। इसका फायदा आपको मिलेगा।

कन्या

जमीन या मकान खरीदने की योजना यदि है तो पूरी होगी। आय बढ़ने का योग है लेकिन खर्च में भी वृद्धि होगी। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रह सकती है। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

तुला

रिश्तेदारों से चल रहा विवाद खत्म होने के आसार हैं। इसके साथ ही संबंधों में गर्माहट आएगी। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। इसके दूरगामी फायदे होंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। रक्त संबंधी थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक

काफी समय से लटकी योजना पूरी होने का समय है। उस पर पूरी ताकत से जुट जाएं। अनावश्यक खर्च का योग है। काम के दबाव से तनाव भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में खींचतान हो सकती है। जीवनसाथी के साथ से मानसिक शांति मिलेगी।

धनु

नजदीकी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इससे थोड़े चिंतित रहेंगे। संतान पक्ष से अच्छी सूचना मिल सकती है। राजनीति में काम करने वाले के लिए कठिन समय है। विरोधी हावी हो सकते हैं। आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

मकर

आज भाग्य अनुकूल है। जिस काम में हाथ लगाएंगे, पूरा होगा। बेहतर होगा कि पुरानी लटकी योजना पर आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर हावी होने का सही समय है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ

सिंह पर गणेश की कृपा तो कुंभ वाले खुद बनाएंगे भाग्य। आपकी क्षमता का लोह सभी मानेंगे। आज आपका काम बोलेगा। बेहतर प्रदर्शन के कारण नई जिम्मेदारी मिल सकती है। खुशी के मौके पर खान-पान में सतर्कता बरतें।

मीन

दूर की यात्रा का योग बन रहा है। इसका आपके जीवन पर अच्छा असर पड़ेगा। निवेश का योग बन रहा है। इसमें बड़े-बुजुर्गों की राय अवश्य लें। नया मकान या भूमि खरीदने की योजना बन सकती है। कारोबारियों के लिए व्यवसाय आगे बढ़ाने सही का मौका है।

नोट- आपने 17 नवंबर का राशिफल पढ़ा। साथ में दिशा शूल के बारे में जाना। उस दिशा में यात्रा जरूरी हो तो गुड़ खाकर जाएं। इससे दोष में कमी आएगी।
यह भी पढ़ें – शाबर मंत्र से करें हर मनोकामना पूरी, प्रयोग में सरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here