17 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

124
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 17 april : 17 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

17 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी रात के 08.32 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा रात के 02.34 बजे तक। योग- शोभन रात के 07.19 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.54 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.48 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.07 से 10.44 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.55 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

18 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी रात के 10.34 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा अगले दिन तड़के 05.02 बजे तक। योग- अतिगंड रात के 07.56 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.53 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.49 बजे। राहुकाल- शाम के 05.12 से 06.49 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.55 बजे से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 17 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) भविष्य की योजना के लिहाज से दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र या परिवार को लेकर पहले से चल रही योजना सिरे चढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में भी आगे के लिए बेहतर संकेत मिल रहे हैं। आज परिवार जन के साथ अच्छे माहौल पर बातचीत होगी।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी परेशानी वाला दिन रहेगा। शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। संतान के सहयोग से कुछ काम होंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार की जरूरत के लिए अधिक खर्च करेंगे। इससे बजट गड़बड़ा सकता है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ झड़प भी संभव है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। अन्यथा रिश्ते और बिगड़ेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। इससे शांति मिलेगी।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) नए लोगों से संपर्क होंगे। इससे मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आज संतान के किसी कार्य से परेशानी महसूस कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में लगे लोगों की स्थिति मजबूत होगी। उनकी सराहना होगी।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यक्षेत्र में आज विवाद से बचने का प्रयास करें। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। अन्यथा घर और बाहर में परेशानी में फंस सकते हैं। आज परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है। उनका विशेष ध्यान रखें।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 17 अप्रैल का राशिफल ठीक है। स्वास्थ्य में सुधार आने से प्रसन्नता महसूस करेंगे। प्रेमी युगल के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएंगे।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। कद भी बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ होने का योग बन रहा है। दोपहर बाद घर में अतिथि का आगमन हो सकता है। प्रियजनों के आगमन और साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) भविष्य के लिहाज से दिन अनुकूल है। यदि कोई योजना लटकी हुई है तो उस पर आगे बढ़ें। नए कार्य करने में निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है। विद्यार्थियों को आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) संतान के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। इसका भविष्य में अवश्य लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण दिन व्यस्तता में बीतेगा। हालांकि शाम को अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती करेंगे। खान-पान में संयम बरतें।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आपको अचानक से कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। हालांकि आज आपको खर्च भी अधिक करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी का रवैया थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कामकाज के लिए यात्रा करने का योग बन रहा है। यह यात्रा आपके लिए उत्तम रहेगी। आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद संभव है।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) नए लोगों से संबंध बनेंगे जो भविष्य में उपयोगी होंगे। मित्रों से आपके संबंधों में आज मधुरता आएगी। कोई लटका हुआ कार्य पूरा होगा। इससे मन में हर्ष की भावना रहेगी। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है। फायदा हो सकता है।

नोट- 17 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here