18 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

87
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 18 September : 18 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

18 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी सुबह के 06.54 बजे तक। उसके बाद त्रयोदशी पूरा दिन और पूरी रात सुबह के 05.59 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.21 बजे तक। योग- सुकर्मा सुबह के 06.25 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.23 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.11 से 10.43 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.50 बजे से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

19 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी पूरा दिन और पूरी रात सुबह के 05.28 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.28 बजे तक। योग- धृति दिन के 04.44 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.21 बजे। राहुकाल- शाम के 04.50 से 06.21 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.50 बजे से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 18 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन ठीक-ठाक है। परिवार में आज किसी के विवाह की बात चल सकती है। अध्यात्म के प्रति आज आपकी रुचि बढ़ेगी। शाम को परिवार सहित किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन थोड़ा परेशान करने वाला है। सही समय में सही निर्णय नहीं लेने से व्यापार में लाभ के अवसर हाथ से निकल जाएंगे। आपका संतोषी स्वभाव रहने से आपका मन दुखी नहीं होगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए मनोरंजन से भरा रह सकता है। मौज-मस्ती के लिए आप आवश्यक कार्य को भी नजरअंदाज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में ही लगे रहेंगे। किसी सरकारी काम के माध्यम से दूरगामी लाभ की संभावना बनेगी। आपकी अपनी किसी गलती से स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) समस्याओं का  समाधान मिलने से आपकी मानसिक अशांति दूर होने का संभावना है। कामकाज को लेकर यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आज आप अपने परिजनों के साथ खरीदारी पर खर्च कर सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 18 सितंबर 2021 का राशिफल अनुकूल है। आज जिस कार्य में गंभीरता से हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। बेहतर होगा कि लंबित महत्वाकांक्षी योजना पर आज काम शुरू कर दें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से मन में उत्साह का संचार होगा। संतान को उत्तम कार्य करते देख, आज आपके मन में संतोष होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन तनावपूर्ण रह सकता है। विरोधियों की साजिश से कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी। इसके कारण आपमें क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) मिला-जुला फल वाला दिन रहेगा। आज किसी बड़े अधिकारी की कृपा आप पर बरसेगी। लंबे समय से रुका धन आपको प्राप्त हो सकता है। किसी वरिष्ठ से कुछ बहसबाजी हो सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन का प्रारंभ समस्या से हो सकता है। इससे मन खिन्न रहेगा लेकिन इसे दिल पर नहीं लें। स्थिति कुछ समय में बदलेगी। शाम को संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) जल्दबाजी में आज कोई भी कार्य नहीं करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है आपका बनता हुआ कार्य भी बिगड़ सकता है। धैर्य रखें शाम को व्यापार का कोई अनुबंध फाइनल हो सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपका कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। आपकी पदोन्नति की भी संभावना बन रही है। लेखन व कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज समय अनुकूल है।

नोट- 18 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here