20 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

100
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 20 january : 20 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

20 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी दोपहर के 01.14 बजे तक। नक्षत्र- रेवती दिन के 12.37 बजे तक। योग- सिद्ध रात के 07.31 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.50 बजे। राहुकाल- दोपहर के 12.32 से 01.52 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

21 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी दिन के 03.50 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी दिन के 03.37 बजे तक। योग- साध्य रात के 08.25 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.51 बजे। राहुकाल- दिन के 01.52 से 03.12 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 जनवरी का राशिफल

पढ़ें 20 जनवरी का राशिफल। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। किस राशि वाले की होगी यात्रा, किसे पदोन्नति का योग और कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। मन में संकोच की भावना आ सकती है। कर्ज के लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोग सावधानी बरतें। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

वृष

व्यावसायिक गतिरोध में कमी आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए संबंधों से खुशी मिलेगी। संत समागम से मन शांत होगा। राजनीति के क्षेत्र में विकास होगा। सहभोज का आनंद मिल सकता है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समय अच्छा है।

मिथुन

रोजी-रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। राजनीतिक पैठ में वृद्घि का योग है। संतान को लाभ मिलेगा। शिक्षा एवं लेखन कार्य से ख्याति मिल सकती है। संबंधियों से मतभेद संभव है। यात्रा से कार्यसिद्घि मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क

पुराने अनसुलझे मामलों में पड़ कर अपना समय नहीं नष्ट करें। आप पर आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा। कुछ चीजों की वजह से आपकी एकाग्रता भी भंग हो सकती है। धन लाभ का योग है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई करने में दिक्कत आएगी। दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।

सिंह

20 जनवरी का राशिफल आपके अनुकूल है। आपके अंदर नए उत्साह का संचार होगा। इससे आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कारोबार से जुड़े जरूरी फैसले ले सकते हैं। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो नए मौके मिल सकते हैं। हालांकि फैसला सोच समझ कर लें।

कन्या

योजनानुसार कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। मन में चल रही उथल-पुथल की स्थिति से निपटने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में नए लोगों के संपर्क में आएंगे। सोच-समझकर बोलें। अन्यथा नजदीकी लोगों से गलतफहमी हो सकती है। दूसरों के विवाद में न पड़ें।

तुला

राजनीतिक कद एवं पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन चलाने के दौरान सावधानी रखें। आज दुर्घटना होने का खतरा है। शासन-प्रशासन का सहयोग मिल सकता है। धर्म-कर्म के कार्य सफल होंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं।

वृश्चिक

लंबे समय से कर रहे प्रयास का फल मिलने का समय आ गया है। किसी प्रिय के मिलन से खुशी होगी। धर्म के कार्य एवं भूमि भवन खरीद-बिक्री की योजना बन सकती है। किसी पहले के परिचय का लाभ मिलेगा। समय का पूरा उपयोग करें। दिन व्यस्तता में बीतेगा। इससे थकान महसूस हो सकती है।

धनु

इस राशि के लोगों के लिए दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। शादी के लायक कुवांरे के लिए प्रेम के क्षेत्र में अच्छा योग बन रहा है, हालांकि चुनौतियां भी रहेंगी लेकिन मेहनत करने पर आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। छोटे-मोटे झगड़े और विवाद हो सकते हैं लेकिन उनका असर तात्कालिक रहेगा।

मकर

शत्रु हावी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग धैर्य रखें। सहयोगी परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। कारोबार करने वालों का दिन औसत रहेगा। लेखनपेशा से जुड़े लोगों के लिए अच्छी कमाई का योग है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। कारोबारिक निवेश करने के लिहाज से समय अच्छा है।

कुंभ

कारोबार में सुधार एवं आर्थिक प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। राजनीतिक कार्य में विरोधी बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगें। इससे कुछ परेशानी रह सकती है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। चाटुकारों से दूर रहें।

मीन

आपका दिन व्यस्त रहेगा। कुछ नए और उपयोगी संबंध बनेंगे। प्रियजनों से मुलाकात से खुशी मिलेगी। ठोस योजना बनाकर मजबूती से कार्य करें। उल्लेखनीय सफलता मिलेगी। निकट भविष्य में चुनौतियां भी आएंगी लेकिन परिणाम सुखद होंगे। परिवार के प्रति चिंता हो सकती है।

नोट- 20 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं आपकी समाधान हमारी, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here