21 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

77
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 21 December : 21 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

21 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया दिन के 02.53 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु रात के 10.25 बजे तक। योग- ब्रह्म दिन के 11.38 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.29 बजे। राहुकाल- दिन के 02.54 से 04.11 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.59 से 12.40 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

22 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया शाम के 04.52 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात के 12.43 बजे तक। योग- इंद्र दिन के 12.04 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.29 बजे। राहुकाल- दिन के 12.20 से 01.37 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 21 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या या दुर्घटना के कारण अकस्मात व्यय होने के योग हैं। अतः यथासाध्य सतर्क रहें। संभव हो तो आज यात्रा टाल दें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से काम में व्यवधान आएंगे परंतु आप इनसे पार पा लेंगे। सीमित साधन में भी कार्यों को आत्मविश्वास से करेंगे। दिनचर्या सामान्य रहेगी। अकस्मात खर्च परेशान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप में उतावलापन अधिक रहेगा। इस कारण समस्याएं सुलझने की जगह और गहरी हो सकती हैं। नए कार्य का आरंभ आज नहीं करें। किसी के जमानती भी नहीं बनें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) धन लाभ में कमी से कार्यक्षेत्र में उदासीनता रहेगी। फिर भी खर्च लायक पैसे आने से स्थिति नियंत्रित रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले परिवार के बुजुर्गों की राय अवश्य लें। अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। कहीं से कोई आशा नहीं दिखने से मन बेचैन रहेगा। घर का वातावरण अशांत रहने से मानसिक स्थिति बिगड़ेगी। क्रोध में कोई निर्णय नहीं लें। बाद में पश्चाताप होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 21 दिसंबर 2021 का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला है। हालांकि आज आपको अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवहार में गर्मी रहने से कार्यक्षेत्र में वातावरण अशांत हो सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे। बुद्धि-विवेक उत्तम रहने से झगड़ों को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन सतर्क रहने का है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से अनावश्यक रूप से नहीं उलझें। संतान पर नजर रखें। अन्यथा सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में परिश्रम के अनुसार लाभ मिलने से संतोष रहेगा। आज नए कार्यों अथवा किसी रुकी योजना में निवेश कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति के मामलों में उलझनें रहेंगी। वाद-विवाद से बचें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की लापरवाही से विवाद हो सकता है। संयम और धैर्य बनाए रखें। आज आपको सफलता का भी योग है। परिजनों की इच्छा पूर्ति करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। दोपहर तक तनाव रहेगा। उसके बाद स्थिति सुधरने लगेगी। परिजनों की सहायता से बिगड़े काम बनेंगे। किसी व्यक्ति के सहयोग से बाधाओं को पार कर लेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज कार्यक्षेत्र में अनावश्यक रूप से विवाद में फंस सकते हैं। अच्छा रहेगा कि किसी से बहस नहीं करें। अन्यथा विवाद बढ़ने का खतरा है। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

नोट- 21 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- महाविपरीत प्रत्यंगिरा मंत्र का कोई नहीं कर सकता सामना </ a>

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here