पढ़ें 21 नवंबर का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

61
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 21 November : पढ़ें 21 नवंबर का राशिफल। जानें कैसा रहेगा आपका दिन? साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी भी है। दिशा शूल में पढ़ें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना ही हो तो बचाव के लिए उपाय देखें।

शनिवार का पंचांग

21 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी रात 09.48 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण सुबह 09.54 बजे तक। योग- वृद्धि सुबह के 06.44 बजे तक। उसके बाद ध्रुव। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.28 से 10.47 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.46 से 12.28 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

22 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी रात 10.51 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा सुबह 11.10 बजे तक। योग- व्याघात अगले दिन सुबह के 05.52 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- दिन के 04.06 से 05.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.46 से 12.28 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 नवंबर का राशिफल

पढ़ें 21 नवंबर का राशिफल। जानें कैसा रहेगा आपका दिन? किसकी होगी बल्ले-बल्ले और कौन होगा परेशान? इसमें हर राशि वाले के बारे में पूरी जानकारी है।

मेष

जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आर्थिक रूप से दिन ठीक नहीं है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। परिणामस्वरूप मासिक बजट पर असर पड़ेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

वृष

भाग्य आपके अनुकूल है। हालांकि क्रोध और वाणी पर संयम रखें। अन्यथा खुद अपना काम बिगाड़ लेंगे। नजदीकी लोग भी आपसे दुखी होकर दूर हो सकते हैं। काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं।

मिथुन

काफी समय बाद प्रियजनों का साथ मिलेगा। इससे मानसिक उल्लास महसूस करेंगे। कारोबारियों के लिए चुनौती वाला समय है। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी चुनौती खड़ी कर सकते हैं। इच्छा न होने पर भी सामाजिक गतिविधियों में शामिल होना पड़ेगा।

कर्क

पुरानी योजना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में फेरबदल का योग बन रहा है। निर्णय लेते समय ठीक से सोच-विचार कर लें। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। खासकर निवेश के लिए सही समय है। इसके दूरगामी फायदे मिलेंगे।

सिंह

आपकी आक्रामकता ही आपकी ताकत है। लेकिन उसके साथ ठंडे दिमाग का प्रयोग करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पहले किए निवेश का फायदा मिलने का समय आ गया है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने से मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या

पढ़ें 21 नवंबर का राशिफल। सूझबूझ के साथ फैसले लें। फिर उस पर मजबूती के साथ अमल करें। सफलता निश्चय ही आपके कदम चूमेगी। यदि यात्रा का मौका मिल रहा है तो चूके नहीं। इसका बाद में ठीकठाक फायदा मिलेगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता हो सकती है।

तुला

दिन मिश्रित फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा। विरोधी साजिश रचेंगे। अधिकारी काम का बोझ लादेंगे। इससे मन खिन्न रहेगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। साथ ही खर्च बढ़ने का भी योग है। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। इससे सुकून महसूस करेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपका है। आपकी हर योजना सफल होगी। स्थाई संपत्ति बनाने की योजना पर आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन निखरेगा। इससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। कारोबारियों को फायदा होगा। कारोबार के विस्तार की योजना बन सकती है।

धनु

आज आप सावधान रहें। विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। लगभग खत्म हो चुका विवाद फिर उठ सकता है। शांति और धैर्य से स्थिति का सामना करें। बातचीत में नम्र रहें। किसी को भी अपनी राज की बात नहीं बताएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर

साथ के लोगों से तालमेल में कमी आ सकती है। इससे तनाव बढ़ेगा। परिवार में विवाद हो सकता है। पैसे को लेकर चिंता हो सकती है। इस दौरान जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। सुखद सूचना मिल सकती है।

कुंभ

धन लाभ का योग बन रहा है। निवेश के बारे में विचार करें। विशेषज्ञ की सहायता से आगे बढ़ें। इसका फायदा थोड़ी देर से सही पर अवश्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार आ सकता है। उस पर थोड़ी जांच-परख के बाद आगे बढ़ सकते हैं।

मीन

कार्यक्षेत्र में अच्छी स्थिति बनेगी। आपको मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। इन व्यस्तताओं का असर परिवार पर पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

नोट- आपने पढ़ें 21 नवंबर का राशिफल में हर राशि के दिन के बारे में जाना। दिशा शूल में पढ़ा कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर यात्रा करें।

यह भी देखें – महाभारत काल के योगी देवराहा बाबा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here