22 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

143
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 22 march : 22 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

22 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी सुबह 09.00 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा रात के 09.28 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 12.56 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.33 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.54 से 09.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.04 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

23 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी सुबह 10.07 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु रात के 10.46 बजे तक। योग- शोभना दिन के 12.39 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.22 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.34 बजे। राहुकाल- दोपहर बाद के 03.31 से 05.02 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.03 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 मार्च का राशिफल

पढ़ें 22 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। घर के रखरखाव और समान की खरीददारी पर धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंध में तनाव का खतरा है। संयम बरतें। लंबे समय से अधूरी कोई इच्छा पूरी होने के योग हैं। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृष

धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। इससे मानसिक शांति मिल सकेगी। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें विजय होगी। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों का पूजा-पाठ करने में समय बीत सकता है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

आज का दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारी भी आपको सहयोग करते दिखेंगे। काम के सिलसिले में बाहर जाने का मौका मिल सकता है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। हर कार्य को समय पर निपटाने में आप सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। पूरी निष्ठा के साथ मेहनत करते रहें।

कर्क

बहुत लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य के पूरे होने का समय आ गया है। आपकी किसी महत्वपूर्ण योजना पर आगे की चर्चा होगी। दैनिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में आप सफल रहेंगे। आध्यात्मिक स्थल पर समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इससे आत्मिक शांति महसूस होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह

दिन व्यस्तता में बीत सकता है। हालांकि इसमें भी आप कुछ समय अपने लिये निकाल ही लेंगे। आपको अपनी वाणी पर आज नियंत्रण रखना होगा। पूर्व में की गई मेहनत के परिणाम मिलेंगे जो कि सकारात्मक होंगे। भावनात्मक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। परेशानियों का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या

दिन मिलाजुला फल लेकर आया है। थोड़ा सावधान रहें। आसपास के लोगों से विवाद होने का खतरा है। इस बात का विशेष ध्यान रखें। मान-सम्मान को नुकसान पहुंच सकता है। किसी बड़े कार्य की निपटने की वजह से तनावमुक्त महसूस करेंगे। व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें। अपने कार्य पर ध्यान दें।

तुला

22 मार्च का राशिफल थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जमीन ज्यादा से जुड़े मामले में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। दैनिक व्यापार करने वालों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आज पिता या परिवार के वरिष्ठ के मार्गदर्शन से सफलता मिलने का योग है। घर में उत्सव का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है। संतान की तरफ से आपको कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। पारिवारिक संपत्ति के मामले में भी सकारात्मक पहल हो सकती है। कोई भी काम अनुशासन में रहकर करें। युवा वर्ग अपनी उपलब्धियों को लेकर और संतुष्ट रह सकते हैं।

धनु

व्यापार करने वाले को लिए आज का दिन नया अवसर लेकर आया है। यदि आज आपको कामकाज के सिलसिले में थोड़ा जोखिम उठाना पड़े तो उठा लें। क्योंकि उसके बाद बड़े लाभ की आशा बनती दिख रही है। कार्य के सिलसिले में बनाई गई योजना फिलहाल किसी से भी साझा नहीं करें।

मकर

साझेदारी में किया गया व्यवसाय लाभ पहुंचाएगा। आपके रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज आपको सुनहरा अवसर मिलेगा। काफी समय से चल रही कोई समस्या सुलझ जाएगी। सामाजिक गतिविधियों की वजह से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण करें। अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

कुंभ

कामकाज में काफी समय से चल रहीं समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। इससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। आपके द्वारा किए गए किसी कार्य की सराहना हो सकती है। अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन

दिन अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जोखिम उठाने का परिणाम भी हितकर रहेगा। रोजगार से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। घर के किसी सदस्य के द्वारा आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर-परिवार में मेल-मिलाप का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

नोट- 22 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here