23 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जाने कैसा बीतेगा आपका दिन

95
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 23 january : 23 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

23 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी रात के 08.56 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका रात के 09.33 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 10.04 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.53 बजे। राहुकाल- दिन के 09.53 से 11.13 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

24 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी रात के 10.57 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी रात के 12.01 बजे तक। योग- ब्रह्म रात के 10.30 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.54 बजे। राहुकाल- दिन के 04.34 से 05.54 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का राशिफल

23 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

घर-परिवार में किसी बड़े के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। उन्हें अपनी स्थिति समझाएं। इसके साथ ही उनकी स्थिति समझने का भी प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। इसके थकावट हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है।

वृष

कार्यक्षेत्र का माहौल ठीक रहेगा। अपना काम बेहतर तरीके से करेंगे। इससे आपको प्रशंसा मिलेगी। कारोबारियों को कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पूर्व किसी विशेषज्ञ की सलाह ले लेनी चाहिए। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अपना प्रयास जारी रखें।

मिथुन

जमीन-जायदाद में निवेश करने के लिए समय ठीक है। हालांकि अच्छी तरह से जांचने-परखने के बाद ही आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत रहेगी। पीठ के दर्द से परेशान हो सकते हैं। अतः यात्रा से फिलहाल परहेज करें। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

कर्क

साझेदारों के साथ छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्थिति जल्दी ही सामान्य हो जाएगी। विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है। उन्हें पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

सिंह

23 जनवरी का राशिफल आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में निर्णय की घड़ी आ सकती है। धैर्य बनाए रखें और सूझबूझ से निर्णय लें। अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। किसी करीबी का स्वास्थ्य खराब होने से परेशान हो सकते हैं। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी।

कन्या

पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। उसका शांति से सामना करें। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा। अधिकारियों का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप सभी पारिवारिक जिम्मेदारियां समय पर पूरी कर लेंगे।

तुला

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। नौकरीपेशा लोग इस समय बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। बौद्धिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। राजनीति में कार्य करने वाले के लिए उनके प्रयास को बल मिला। शुभचिंतक के साथ सार्थक विचार-विमर्श होगा। यात्रा से पुराने बाधित कार्य सिद्ध होंगे।

वृश्चिक

शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। अभी नौकरीपेशा लोगों के लिए चुनौती का समय है। नौकरी बदलने के विचार को फिलहाल के लिए टाल दें। जहां हैं, वहीं कुछ समय गुजारने की कोशिश करें।

धनु

आज का समय आपके लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। उनका शांति व धैर्य से सामना करें। तब वे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। जल्दबाजी में परेशानी हो सकती है। अपने विचारों को फिलहाल किसी से भी साझा नहीं करें। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

मकर

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इससे कोई भी बात फिलहाल तूल नहीं पकड़ेगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय आपका आचरण भविष्य को बेहतर बना सकता है। सफलता मिलने का योग बन रहा है। कारोबारी मेहनत करते जाएं। तत्काल परिणाम नहीं मिलने की चिंता फिलहाल नहीं करें।

कुंभ

कारोबारियों की पूर्व की योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दुर्घटना होने का खतरा है। यदि नौकरी या कारोबार में बदलाव का इरादा हो तो आगे बढ़ें। अभी समय अनुकूल है। ध्यान रहे कि किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर आगे बढ़ें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का योग बन रहा है।

नोट- 23 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें – महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here