23 नवंबर का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसा रहेगा दिन

109
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 23 November : 23 नवंबर का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसा रहेगा दिन। पढ़ें सोमवार का राशिफलसाथ में दो दिन का पंचांग देखें। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जानें। इसमें नक्षत्र और योग की भी जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा में यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय भी देखें।

सोमवार का पंचांग

23 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी रात 12.32 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा दिन के 01.05 बजे तक। योग- हर्षण अगले दिन सुबह के 06.10 बजे तक। उसके बाद वज्र। दिशा शूल- पूर्व और अग्नये (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.50 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.28 से 10.47 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.46 से 12.28 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

24 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी रात 02.42 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद दिन के 03.32 बजे तक। योग- हर्षण सुबह के 06.10 बजे तक। उसके बाद वज्र अगले दिन 06.46 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.51 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- दिन के 02.46 से 04.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.47 से 12.29 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

23 नवंबर का राशिफल

जानें 23 नवंबर को किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन। पढ़ें सोमवार का राशिफलजानें कि किस राशि पर है भाग्य मेहरबान और कौन रहेगा परेशान।

मेष

कार्यक्षेत्र में विरोधियों से दूरी बनाकर चलें। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। उन्हें पक्ष में करने कोशिश बेकार है। आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। किसी नजदीकी से काफी समय बाद मुलाकात हो सकती है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष

रोजगार के क्षेत्र में विकास का योग है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही व्यस्तता भी बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है। इसमें नए लोगों से संपर्क होंगे। भविष्य में उसका फायदा मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परेशानी हो सकती है।

मिथुन

पारिवारिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। संतान या छोटे भाई-बहन से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में खींचतान संभव है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। पुराना विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इससे मन को शांति मिलेगी।

कर्क

जानें 23 नवंबर को कारोबार के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। निवेश और लेन-देन के मामले में सतर्कता बरतें। अन्यता नुकसान हो सकता है। राजनीति करने वाले का कद बढ़ेगा। उन्हें नया और बड़ा पद मिल सकता है। बच्चों के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह

कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण काम में परेशानी हो सकती है। पुराना विवाद उभर सकता है। उसका धैर्य और शांति से सामना करें। समय के साथ वह शांत पड़ जाएगा। यदि यात्रा का मौका मिले तो उसे अभी स्थगित कर दें।

कन्या

क्रोध और वाणी पर संयम रखें। मोल-तोलकर बोलें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस जाएंगे। उसका दूरगामी नुकसान होगा। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। धनलाभ का योग बन रहा है। निवेश की योजना हो तो यथाशीघ्र करें। उससे फायदा होगा।

तुला

भूमि या मकान जैसी स्थाई संपत्ति खरीदने का योग है। इसमें थोड़ी समस्या भी आ सकती है। लेने से पहले उसकी वैधता को ठीक से जांच लें। पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। खान-पान में सतर्कता बरतें। अन्यथा पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

जानें 23 नवंबर को आर्थिक रूप से थोड़ा कठिन समय रहेगा। लेन-देन में बेहद सतर्क रहें। उधार देने से परहेज करें। निवेश भी फिलहाल टाल दें। अभी आपकी रकम भी फंसने का खतरा है। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे।

धनु

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र का माहौल ठीक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी करीबी से लंबे समय से चला आ रहा मतभेद खत्म होगा। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

मकर

जिम्मेदारी को पूरा करने में आप सक्षम होंगे। निवेश के लिए समय सही है। किसी को दी गई रकम वापस मिल सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। तला-भुना खाने से बचें। पेट खराब हो सकता है। बातचीत के समय शब्दों का ध्यान रखें।

कुंभ

परिवार की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अनावश्यक खर्च से परहेज करें। अन्यथा बाद में बजट गड़बड़ा सकता है। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। सफलता का योग है। परिवार के साथ दूर की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन

दिन अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव का योग बन रहा है। पुरानी योजना परवान चढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी की तलाश  के लिए बेहतर समय आ रहा है। शुभ समाचार मिल सकता है।

नोट- जानें 23 नवंबर को में आपने राशिफल पढ़ा। इसे जन्म के समय को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह नाम व माह पर आधारित राशि पर भी काफी हद तक लागू होता है। दिशा शूल में आपने जाना कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। जरूरी हो तो दर्पण देखकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- दैनिक उपयोग में आने वाले मंत्र, करे हर समस्या का समाधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here