तुला राशि वाले की समस्याओं का होगा अंत

80
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 24 November : तुला राशि वाले की समस्याओं का होगा अंत। पढ़ें 24 नवंबर राशिफल। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की भी जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा में यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय भी देखें।

मंगलवार का पंचांग

24 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी रात 02.42 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद दिन के 03.32 बजे तक। योग- हर्षण सुबह के 06.10 बजे तक। उसके बाद वज्र अगले दिन 06.46 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.51 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- दिन के 02.46 से 04.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.47 से 12.29 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

25 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी अगले दिन सुबह 05.51 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद शाम के 06.21 बजे तक। योग- सिद्धि पूरा दिन और पूरी रात तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.52 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 12.08 से 01.27 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- उपलब्ध नहीं। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 नवंबर का पंचांग

तुला राशि वाले की समस्याओं का होगा अंत। मीन राशि वाले को मानसिक तनाव होगा। पढ़ें 24 नवंबर राशिफल। जानें कि अन्य किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन।

मेष

कार्यस्थल की स्थितियों में सुधार होगा। सहयोगी आपकी सहायता के लिए आगे आएंगे। अपने मन का कार्य करने का मौका मिलेगा। कोई जरूरी काम करने में विलंब हो सकता है। इससे परेशान न हों। स्थितियां कुछ समय बाद ही आपके अनुकूल होंगी।

वृष

स्थितियों का आकलन करने की क्षमता से आपको फायदा होगा। कुछ अनुभवी लोगों की मदद से नए अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारियों का काम अपनी गति से चलेगा।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। इससे आप मजबूत स्थिति में महसूस करेंगे। खर्च करते समय ध्यान रखें। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क

नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो हर पहलु की जांच कर लें। कारोबारियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। यह फायदेमंद होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से सुखद सूचना मिलेगी।

सिंह

जमीन-जायदाद की खरीदारी या बेचने के बारे में सोच रहे हैं तो आगे बढ़ सकते हैं। किसी अपने की सलाह कारोबार में बढ़ोतरी लाएगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

कन्या

परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधूरा कार्य पूरा करने का मौका मिलेगा। उसे आप समय पर पूरा कर लेंगे। जगह बदलने के इच्छुक लोगों के लिए समय ठीक है। पिता के सहयोग से कारोबार में कोई अहम निर्णय ले सकते हैं।

तुला

परिवार का माहौल आपके अनुकूल होगा। तुला राशि वाले की समस्याओं का अंत होगा। आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। संतान के विवाह की योजना बनाने वाले को सफलता मिल सकती है। नया कार्य शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक

आपके द्वारा लिए गए अधिकतर निर्णय सही साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। कोई अनजान व्यक्ति की मदद से कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। माता-पिता के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

धनु

घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। छोटा-मोटा निर्णय लेने से पहले जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। रिश्तों में मजबूती आएगी। कारोबारी नए साझेदारों के साथ मिलकर कार्य कर सकते हैं।

मकर

व्यापारियों को लाभ हो सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम होंगे। राजनीति में सक्रिय लोगों को खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है। पुराने मित्र से चल रहा कोई विवाद सुलझ जाएगा। परिवार के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

कुंभ

कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले सुलझ सकते हैं। फैसला आपके पक्ष में होगा। कारोबारियों के साझेदारों से चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे। परिवार वाले आपकी बातों से प्रभावित होंगे व अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन

मानसिक तनाव आप पर हावी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अरुचि बनेगी। यात्रा करने में दिक्कत हो सकती है। विरोधियों की वजह से प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। स्थिति में सुधार थोड़ी देर से संभव हो सकेगा। आप किसी भी तरह के दबाव को हावी न होने दें।

नोट- तुला राशि वाले की समस्याओं का होगा अंत में आपने 23 नवंबर का राशिफल पढ़ा।इसे जन्म समय के आधार पर बनाया गया है। हालांकि नाम और माह के आधार पर तय राशि में भी काफी हद तक उपयोगी है। दिशा शूल में आपने जाना कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here