25 नवंबर का राशिफल पढ़ें, जानें किस का कैसा बीतेगा दिन

93
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 25 November : 25 नवंबर का राशिफल पढ़ें। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा में यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय भी देखें।

बुधवार का पंचांग

25 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी अगले दिन सुबह 05.51 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद शाम के 06.21 बजे तक। योग- सिद्धि पूरा दिन और पूरी रात तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.52 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 12.08 से 01.27 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- उपलब्ध नहीं। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

26 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र- रेवती रात के 09.21 बजे तक। योग- सिद्धि सुबह 07.36 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.53 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 01.27 से 02.36 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.47 से 12.29 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 नवंबर का राशिफल

25 नवंबर का राशिफल पढ़ें। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। यह समझें कि किसके दिन मजे में गुजरेंगे और कौन करेगा संघर्ष।

मेष

संतान पक्ष की पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट पूरा करने में साथियों का सहयोग मिलेगा। अदालती मामले में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है।

वृष

कार्यक्षेत्र में अहम कार्य पूरा करने में विरोधी रुकावट कर सकते हैं। नए आर्थिक मार्ग खुल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े कुछ अहम निर्णय लेने पड़ सकते हैं। नौकरी बदलने के लिए समय ठीक है।

मिथुन

रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी योग्यता के बल पर कार्यक्षेत्र में आप खुद को साबित कर पाएंगे।  घर की जरूरतों पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अनावश्यक विवाद से बचें। संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

कर्क

आज का दिन अधूरे कार्य पूरा करने के लिए है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार कर लें। अन्यथा कुछ रुकावट महसूस कर सकते हैं। संतान से संबंधित चिंताएं खत्म होंगी। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय अच्छा है।

सिंह

जमीन-जायदाद से जुड़े मामले खत्म हो जाएंगे। कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है परंतु खर्च भी उसी हिसाब से बढ़ जाएंगे। कारोबार को बढ़ाने में पिता का सहयोग मिलेगा। आपके अंदर नकारात्मकता थोड़ी हावी हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी।

कन्या

25 नवंबर का राशिफल आपके अनुकूल है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी। छोटे भाई या बहन की सलाह महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कारोबारियों को बड़ा लाभ भी हो सकता है। निवेश करना चाहते हैं तो समय ठीक है।

तुला

सामाजिक कार्य में मन लगेगा। इस दौरान नए लोगों के संपर्क में आने का भी मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को क्षेत्र में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। उनके प्रदर्शन से विरोधी थोड़े घबरा सकते हैं। पुराने मित्र के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक

सरकारी नौकरी में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप अपने अंदर एक ऊर्जा महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु

कार्यक्षेत्र की स्थितियां बहुत अच्छी नहीं रहेंगी। आपके लिए वहां मन लगाकर काम करना थोड़ा कठिन हो सकता है। मातहत का सहयोग प्राप्त होगा। जो भी काम करेंगे उसमें पूरी सफलता मिलेगी। छात्र अपने कार्य को अधिक गंभीरता से लें। पारिवारिक निर्णय सोच-समझ कर लें।

मकर

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। इससे मन में खुशी बनी रहेगी। कारोबारियों को हुए नुकसान की भरपाई हो सकती है। परिवार में छोटा-मोटा विवाद हो सकता है।

कुंभ

कारोबारियों द्वारा लिए गए निर्णय के सकारात्मक परिणाम आएंगे। राजनीति में सक्रिय लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। भाई-बहन की मदद से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद का हल निकल जाएगा।

मीन

नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। केवल अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। अन्यथा बेवजह के विवाद में उलझ सकते हैं। किसी भी तरह के लेन-देन से अभी बचें। खर्च बढ़ सकता है। उस पर नियंत्रण रखें। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

नोट- 25 नवंबर का राशिफल आपने पढ़ा इसे जन्म समय के आधार पर बनाया गया है। यह नाम और जन्म माह पर आधारित राशि वालों के लिए भी उपयोगी है। दिशा शूल में आपने जाना कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- जानें उंगलियों में छुपे राज, चुटकियों में दूर होगा दर्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here