25 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

76
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 25 january : 25 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

25 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी सुबह के 07.48 बजे तक। उसके बाद अष्टमी अगले दिन सुबह 06.25 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा दिन के 10.55 बजे तक। योग- धृति सुबह के 09.13 बजे तक। उसके बाद शूल अगले दिन सुबह 06.52 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.54 बजे। राहुकाल- दिन के 03.14 से 04.34 बजे तक। अभिजीत- 12.12 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

26 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी पूरा दिन व पूरी रात तड़के 04.34 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति सुबह के 10.07 बजे तक। योग- गंड पूरा दिन व पूरी रात तड़के 04.09 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.55 बजे। राहुकाल- दिन के 12.34 से 01.54 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 25 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन थोड़ा परेशानी वाला है। कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा। यदि आज यात्रा की योजना बन रही हो तो उसे टाल दें। अन्यथा चोरी या अन्य कारणों से हानि हो सकती है। घर में पूजा-पाठ से वातावरण शांत बनेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके नाम है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। एकबारगी परिस्थितियां भी थोड़ी विपरीत सी दिखने लगेंगी लेकिन आपके हिस्से का लाभ आपको अवश्य मिलेगा। व्यवसाय में निवेश करना लाभदायक रहेगा।

यह भी पढ़ें- आठवीं महाविद्या बगलामुखी शत्रुनाश व स्तंभन में बेजोड़

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) भविष्य के लिहाज से दिन अनुकूल है। पुरानी योजना पर काम करना उपयोगी होगा। शीघ्र ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की कमी खलेगी। फिर भी तालमेल बिठा लेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन थोड़ी मानसिक अशांति लेकर आ सकता है। यह अशांति अन्य विकारों को भी जन्म देगी। अतः यथासाध्य स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें। शाम को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 25 जनवरी 2022 का राशिफल आपके लिए थोड़ी परेशानी वाला रह सकता है। किसी की जिद के कारण घर में खींचतान बनी रहेगी। इसे टालने में अधिक ऊर्जा खर्च करनी पड़ेगी। धैर्य व संयम बनाए रखें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आप रुके कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। लगभग प्रत्येक कार्य में आपको सफलता मिलने का योग है। मन के अनर्गल विषयों में भटकने से सफलता के स्तर में थोड़ी कमी रह सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आज आपकी जीवनसाथी से नोक-झोंक हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हें मना लें, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आप अपने मन की ही सुनेंगे। आपमें व्यवहारिकता रहेगी फिर भी अपने में ही मगन रहेंगे। आपको किसी का अपने कार्यों में दखल देना नहीं भायेगा। इससे आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक रूप से समय  आपके अनुकूल नहीं है। उचित होगा कि इससे संबंधित फैसले टाल दें। कामकाज से संबंधित यात्रा के विचार बनेंगे लेकिन इससे सिर्फ खर्च बढ़ेगा। लाभ की आशा नहीं रखें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज भाग्य के भरोसे कुछ नहीं मिलेगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज बुद्धि और धन लगाने के साथ कड़ी मेहनत कर भरपूर लाभ कमा सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कुछ समय से चल रहे तनाव में कमी आएगी। हालांकि इसके पूरी तरह शांत होने में समय लग सकता है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। अन्यथा शारीरिक हानि के साथ मान भंग होने का खतरा है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। कामकाज में वृद्धि होगी। हालांकि धनलाभ की संभावना कम है। उसके बदले आश्वासन मिलेंगे। घर में भी वातावरण पहले से शांत रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

नोट- 25 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- सकारात्मकता है बड़ी ताकत इससे मिलती है निश्चित सफलता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here