26 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

91
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 26 february : 26 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

26 फरवरी का पंचांग

26 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी शाम के 03.49 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा दिन के 12.35 बजे तक। योग- अतिगंड रात के 10.36 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.19 बजे। राहुकाल- दिन के 11.08 से 12.34 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 फरवरी का पंचांग

27 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा दिन के 01.46 बजे तक। नक्षत्र- मघा दिन के 11.18 बजे तक। योग- सुकर्मा रात के 07.38 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.20 बजे। राहुकाल- दिन के 09.41 से 11.08 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 26 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

घर की कुछ जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में आप कार्यक्षेत्र में उचित ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस वजह से थोड़े परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आप लोगों का रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति मिश्रित रहेगी। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष

दोस्तों के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। अधिकारी ही नहीं प्रतिद्वंद्वी भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। किसी वरिष्ठ अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे। कारोबार में अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

मिथुन

कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। उसे आप अपनी मेहनत और कौशल से जल्द ही सुलझा भी लेंगे। जीवनसाथी के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा। संतान या छोटे भाई-बहन की ओर से सुखद सूचना मिल सकती है। इससे परिवार के सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क

आज का दिन आपके लिएओ ठीकठाक है। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय अनुकूल है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा करने से बचें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। उसे आप बातचीत से जल्द सुलझा लेंगे।

सिंह

26 फऱवरी का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। इससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में थोड़ी चुनौतियों आ सकती हैं। उस पर जीवनसाथी से बतचीत करें। उनकी मदद से समस्या का हल जरूर निकलेगा।

कन्या

दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। धैर्य और संयम से उससे पार पाने की कोशिश करें। करियर के मामले में मन को यहां-वहां भटकाने से बचें। कहीं भी पैसा लगाने से फिलहाल बचें। अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। धर्म-अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। क्रोध और संवाद में संयम बरतें। अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

तुला

ग्रह दशा आपके अनुकूल है। आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे वह बेहतर तरीके से पूरा हो जाएगा। उसमें फायदा होने का भी योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी चुनौती उत्पन्न कर सकते हैं। इस लिहाज से थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन आप उससे शीघ्र पार पा लेंगे।

वृश्चिक

दिन कड़ी चुनौती वाला रहेगा। कारोबारियों का समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। धोखा होने का खतरा है। अतः लेन-देन में सतर्कता बरतें। घर-परिवार से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय फिलहाल के लिए टाल दें।  कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। हालांकि वह भी बहुत ज्यादा लाभदायक नहीं रहेगा।

धनु

कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के नए अवसर प्राप्त होंगे। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। तभी बेहतर दिन का फायदा उठा सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं।

मकर

कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का योग है। कारोबारियों को व्यापार गति पकड़ता हुआ दिख सकता है। पैसे कमाने के एक से अधिक अवसर आपके सामने आ सकते हैं। इसके साथ ही खर्च में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा।

कुंभ

विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। वे आपके बारे में गलत बातें भी प्रचारित कर सकते हैं। उनकी साजिशों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। किसी भी कार्य को करते वक्त धैर्य बना कर रखें।

मीन

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। इससे मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई ठीक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खासकर खान-पान में सतर्कता बरतें। विरोधी साजिश रच सकते हैं लेकिन अंततः जीत आपकी होगी।

नोट- 26 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here