27 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

99

rashifal and panchang of 27 january : 27 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

27 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी रात के 01.17 बजे तक। नक्षत्र- पनर्वसु अगले दिन तड़के 03.49 बजे तक। योग- विशकंभ रात के 08.57 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.56 बजे। राहुकाल- दिन के 12.34 से 01.55 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

28 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा रात के 12.45 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य अगले दिन तड़के 03.51 बजे तक। योग- प्रीति रात के 07.25 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.57 बजे। राहुकाल- दिन के 01.55 से 03.16 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 जनवरी का राशिफल

पढ़ें 27 जनवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

समय अच्छा है। जमीन-जायदाद खरीदने का विचार बना रहे हैं तो एक बार किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन का थोड़ा अभाव महसूस कर सकते हैं समस्या खत्म होगी।

वृष

दांपत्य जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है सावधानीपूर्वक कोई भी कदम उठाएं। दिन सामान्य रहेगा। परिवार वालों का ध्यान रखें। किसी भी तरह का दबाव ना लें। मौसमी बीमारी हो सकती है स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अपने रिश्ते अच्छे बनाकर रखें विवादों को जहां तक हो सके दूर रखें। कारोबारियों के लिए समय ठीक है हालांकि किसी नए साझेदार के साथ फिलहाल हाथ ना मिलाएं। घर परिवार का माहौल शांत रहेगा।

कर्क

जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं जो कि जल्द ही सुलझ जाएंगे। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। पैसों की लेनदेन करने से फिलहाल बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

सिंह

अपने महत्वकांक्षाओं को खुद पर हावी न होने दें। कार्य के दबाव के चलते आप परिवारजनों को थोड़ा नजरअंदाज कर सकते हैं उस से बचें। कोई भी बड़ा निर्णय फिलहाल ना लें। दूर रह रहे किसी रिश्तेदार से कोई विवाद हो सकता है जिसको सुलझने में फिलहाल वक्त लगेगा।

कन्या

विवाद बढ़ने का योग है। सावधान रहें। उसे बहुत अधिक बढ़ने से पहले संभालने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ हुए पुराने विवाद सुलझ जाएंगे। सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कारोबारियों के लिए समय ठीक है सामान्य गति से कार्य चलता रहेगा।

तुला

घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपको भी उनके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगने के बावजूद पढ़ने में थोड़ी बहुत समस्या आ सकती है। कारोबारियों की स्थितियां उनके पक्ष में रहेंगी।

वृश्चिक

27 जनवरी का राशिफल मिश्रित फल वाला है। अधिकारियों की अपेक्षित मदद आपको नहीं मिल पाएगी। व्यस्तता रह सकती है। पेट की समस्या हो सकती है। किसी भी बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान निकालने में आप सक्षम हैं। घरवालों का हर मामले में पूर्ण सहयोग मिलेगा।

धनु

लोगों से मिलजुल कर आपको अच्छा महसूस होगा वह आप अपने अंदर उर्जा महसूस करेंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपके भरोसे का फायदा उठा सकता है सतर्क रहें।

मकर

पदोन्नति के योग हैं ट्रांसफर भी हो सकता है। नौकरी बदलने का विचार फिलहाल के लिए टाल दें। कारोबारियों को समस्याएं महसूस हो सकते हैं फिलहाल उन स्थितियों को सुधरने में भी समय लगेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा रिश्तों में भी मजबूती आएगी।

कुंभ

पुराने समय की यादें ताज़ा करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां फिलहाल थोड़ी नकारात्मक हो सकती हैं या परेशान ना हो समय ठीक हो जाएगा। संतान पक्ष की तबीयत खराब होने से चिंतित हो सकते हैं। परेशान नहीं हों। यह स्थिति बहुत जल्द ठीक हो जाएगी।

मीन

अधिकारियों के साथ रिश्तों में  थोड़ी खटास आ सकती है। किसी और के विवाद में पड़ने से बचें सीधे वाणी पर नियंत्रण रखें वरना बड़ी समस्या में फंस सकते हैं।

नोट- 27 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

 

यह भी पढ़ें- बिसरख में नहीं होता रावण दहन, रामलीला भी नहीं होती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here