राशियां बताती हैं जीवन की खास बातें, जानें मेष व वृष को

3396
24 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
24 April Horoscope and Panchang

zodiac signs tell the important things of life : राशियां बताती हैं जीवन की खास बातें। इससे जानें कि कैसे जीवन को और बेहतर करें। ऋषियों ने सूर्य की भिन्न स्थितियों के अनुरूप 12 राशियां निर्धारित की हैं। जन्म, समय और तिथि की मदद से राशि को ज्ञात किया जाता है। जन्म का समय याद न हो तो नाम के पहले अक्षर से भी राशि जान सकते हैं। इसकी शुद्धता थोड़ी कम होती है। इस अंक में जानें मेष और वृष राशि के बारे में।

सबसे पहले मेष के बारे में

मेष राशि वाले के नाम का पहला अक्षर जानें। राशियां बताती हैं जीवन की खास बातें। इस राशि वाले का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से शुरू होना चाहिए। राशि का स्वरूप- मेंढा जैसा। राशि का स्वामी- मंगल होते हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और जन्मजात योद्धा होते हैं। बाधाओं से विचलित नहीं होते हैं। इनमें ऊर्जावान होते हैं। ये किसी से प्रेरणा नहीं लेते हैं। मेष अग्नि तत्व वाली राशि है। अग्नि त्रिकोण (मेष, सिंह, धनु) की यह पहली राशि है। इसका स्वामी मंगल अग्नि ग्रह है। राशि और स्वामी का यह संयोग इसकी ऊर्जा को कई गुना बढ़ा देती है। ये ओजस्वी, दबंग, साहसी और दॄढ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। जन्मजात योद्धा होते हैं। मेष राशि वाले व्यक्ति बाधाओं को चीरते हुए अपना मार्ग बनाने की कोशिश करते हैं।

राशि वाले का व्यक्तित्व

इस राशि वाले की सोच स्वतंत्र होती है। दबाव में रहना स्वीकार नहीं होता। अपना विरोध पचा नहीं पाते हैं। देखने में आकर्षक होते हैं। स्वभाव कुछ रूखा हो सकता है। चरित्र साफ-सुथरा होता है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। निर्णय लेने में जल्दबाजी करते हैं। जिस काम को हाथ में लेते, उसे पूरा किए बिना छोड़ते नहीं हैं। कभी-कभी लापरवाह हो जाते हैं। लालच करना प्रवृति में नहीं होता है। दूसरों की मदद करना इन्हें अच्छा लगता है। इनकी कल्पना शक्ति अच्छी होती है। गुस्सा जल्दी आता है। चुनौती स्वीकार करने की आदत होती है। अपना अपमान जल्दी नहीं भूलते हैं। कई बार धोखा भी खाते हैं। कम बोलना, जिद करना इनका स्वभाव है। प्रेम संबंध में दुखी रहते हैं। जिद पर अड़े रहना इनका स्वभाव है। ये हर काम को करने में सक्षम हो सकते हैं। इनके कई दुश्मन हो जाते हैं।

करियर के क्षेत्र में

राशियां बताती हैं जीवन की खास बातें में पढ़ें करियर। इस राशि के जातक में नेतृत्व का गुण होता है। अच्छे वक्ता होते हैं। नेतागिरी, संगठन कर्ता, उपदेशक, प्रचारक के काम में सफल होते हैं। रक्षा सेवा, पुलिस, रसायन शास्त्री व शल्य चिकित्सा भी अनुकूल है। लोहे का काम भी करते देखे जाते हैं। इस राशि वाले को स्वतंत्र व्यवसाय करना चाहिए। दूसरे के साथ मिलकर व्यवसाय करने से इनका भाग्य नहीं चमकता है। इनमें धन कमाने की अच्छी योग्यता होती है। छोटे काम पसंद नहीं होते हैं। दिमाग में बड़ी-बड़ी योजनाएं ही घूमती रहती हैं।

स्वास्थ्य की स्थिति

राशियां बताती हैं जीवन की खास बातें में जानें स्वास्थ्य की स्थिति। मेष राशि वाले का शरीर ठीक रहता है। मंगल के मालिक होने के कारण उनके खून में बल अधिक होता है। उनमें रोगों से लड़ने की अच्छी क्षमता होती है। उनको सिर की चोटों से बच कर रहना चाहिए।  मेष से छठा भाव कन्या राशि का है। इससे जातक में पाचन प्रणाली में कमजोरी अधिकतर पायी जाती है। मल के पेट में जमा होने के कारण सिरदर्द, जलन, तीव्र रोगों, सिर की बीमारियां, लकवा, मिर्गी, मुहांसे, अनिद्रा, दाद, आधाशीशी, चेचक, और मलेरिया आदि के रोग जल्दी आक्रमण करते हैं।

मेष राशि वाले के लिए सलाह

ये लोग गुस्सा से बचने का प्रयास करें। हालांकि ऐसा हो नहीं पाता है। ये दूसरों पर गुस्सा करके अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। झूठी शान-शौकत से बचें। कोई भी काम करें तो सोच-विचार कर ही करें। एक साथ कई काम नहीं करें। इन लोगों को दुर्घटनाओं की और विशेष ध्यान देना चाहिए। वाहन, बिजली और विस्फोटक घटनाओं से सावधान रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें- दैनिक उपयोग में आने वाले मंत्र, करे हर समस्या का समाधान

वृष राशि की खास बातें

राशियां बताती हैं जीवन की खास बातें में जाने वृष वाले के बारे में। इसके नाम का पहला अक्षर ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से होना चाहिए। राशि का चिह्न बैल है। वह अधिक पारिश्रमी और ताकतवर होता है। आमतौर पर वह शांत रहता है। गुस्सा आने पर उग्र रूप धारण कर लेता है। जातक सुंदर व मजबूत कद-काठी वाला होता है। हालांकि जितना सुंदर देखने में होता है, उतना भाग्यशाली नहीं होता। ऐसे लोगों की पीठ पर कुछ निशान भी होते हैं। वे चुंबकीय व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। कई बार पूर्वाग्रही और जिद्दी भी हो जाते हैं। दोस्तों का चयन सावधानी से करते हैं। उन्हें आसानी से मनाया जा सकता है। इनके अंदर मानसिक गर्मी बढ़ती है। ऐसे लोग हमेशा कुछ-कुछ सोचते रहते हैं। नकारात्मक गुण यह है कि ये आलसी, जिद्दी, पक्षपातपूर्ण और स्वत्वबोधक होते हैं। मन चंचल होता है।

भरोसेमंद होते हैं वृष राशि वाले

इस राशि के लोग व्यावहारिक, कलात्मक, स्थिर, भरोसेमंद और उदार होते हैं। अपने बनाए उसूलों पर चलते हैं। इन्हें अवसर का लाभ उठाना आता है। महंगी चीजें खरीदना पसंद करते हैं। हमेशा दिमाग में कोई योजना बनती रहती है। ये हर तरह की भौतिक सुख प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहते हैं। इनके दृष्टिकोण को बदलना आसान नहीं होता है। स्नेही प्रकृति और सच्चाई की सराहना करने का गुण दूसरों को आकर्षित करता है। दांपत्य जीवन प्रायः सफल होता है। जातक का स्वभाव गंभीर होता है। ऐसे ऐसे व्यक्ति के विकास की गति मध्यम होती है। इससे निराश होने लगते हैं। इनके पास ज्ञान अधिक होता है। अतः अहम का भाव इनके स्वभाव में होता है। इनके बात करने का तरीका बढ़िया होता है। इन्हें अच्छे भोजन का शौक होता है। राशियां बताती हैं जीवन की खास बातें में आप पढ़ रहे हैं वृष के बारे में।

करियर के क्षेत्र में

ये कला के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। इनके लिए व्यवसाय में चिकित्सा व समाजसेवा भी लाभकारी है। शिक्षा और सरकारी काम इनको आकर्षित करते हैं। आपके जीवन में कुछ भी अचानक से नहीं होता है। शेयर मार्केट में सफलता मिल सकती है। यदि कुंडली में केतु का बल हो तो सरकारी अधिकारी बन सकता है। पैतृक जमीन या उसके द्वारा धन कमा सकता है। सरकारी ठेकेदारी का काम करवाने की योग्यता इस राशि के लोगों में रहती है। ये लोग पेशे से बिल्डर और निवेशक आदि भी हो सकते हैं। इस राशि वाले को कई कार्य करने चाहिए। इससे आमदनी का जरिया बढ़ेगा।

स्वास्थ्य के बारे में

राशियां बताती हैं जीवन की खास बातें में पढ़ें स्वास्थ्य के बारे में। इस राशि वाले को गले में समस्या रहती है। मोटापा, मांसपेशियों में तनाव और सूजन जैसी परेशानी भी हो सकती हैं। हालांकि वृष राशि का स्वास्थ्य मजबूत और उत्तम माना जाता है। लेकिन कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से ये तंत्रिका तंत्र से संबंधित बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं।

रखें इसका ध्यान

थोड़ी भी चूक यौन रोग पीड़ित बना सकती है। इसके अलावा गले, जबड़े, दांत, ठोड़ी और तालू की समस्याएं हो सकती हैं। गुर्दे, गुप्तांग, मूत्राशय और गले में होने वाले रोगों से सतर्क रहना चाहिए। ऐहतियात बरतते रहें।

नोट-राशियां बताती हैं जीवन की खास बातें में आपने पढ़ा मेष व वृष राशि के बारे में। कल पढ़ें मिथुन और कर्क राशि के बारे में।

प्रस्तुति-प्रवीण कुमार झा

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here