28 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

159
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 28 May : 28 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

28 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया सुबह के 09.36 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 08.02 बजे तक। योग- साध्य दिन के 02.58 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.12 बजे। राहुकाल- दिन के 10.35 से 12.19 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

29 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया सुबह के 06.33 बजे तक। उसके बाद चतुर्थी पूरा दिन व पूरी रात तड़के 04.03 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व आषाढ़ शाम के 06.04 बजे तक। योग- शुभ दिन के 11.30 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.13 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.52 से 10.35 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 मई का राशिफल

पढ़ें 28 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है। आपसे अपेक्षा है कि इसकी उपयोगिता पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया दें।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) निवेश से लाभ होगा। परिवार में तनाव हो सकता है। इसे यथाशीघ्र दूर कर लें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। कारोबारियों का कामकाज धीमा चलेगा। पूंजी निवेश में लाभ होगा। रुके कार्य में सफलता मिलेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) भूमि या भवन के कार्य में लाभ का योग है। आपके धन कोष में वृद्धि हो सकती है। नवीन अनुबंध के कारण लाभ में वृद्धि होगी। आप किसी नए कार्य को करने की योजना भी बना सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) किसी पड़ोसी या रिश्तेदार के व्यवहार से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध को नियंत्रित रखें। अन्यथा विवाद अधिक गहरा सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानी का योग है। जरूरत के समय धन की समस्या आ सकती है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आशा के अनुरूप काम नहीं हो सकेगा। दिन की शुरुआत समस्याओं से हो सकती है। दोपहर बाद स्थिति अनुकूल होने लगेगी। इस दौरान अपने व्यवहार में नरमी रखना आवश्यक है। खर्च बढ़ सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यक्षेत्र में आज सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी। कारोबारियों को लेन-देन में गड़बड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुओं का नुकसान हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 27 मई का राशिफल थोड़ी परेशानी वाला है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आज लापरवाही कतई न करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी साजिश रच सकते हैं। धैर्य और शांति से स्थिति का सामना करें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज जोखिम वाले कार्य या फैसले लेने से परहेज करें। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कुछ नए कार्य हाथ आएंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन अनुकूल फल देने वाला है। आय में वृद्धि के रास्ते खुलेंगे। पुराने विवाद का सुखद अंत हो सकता है। घर-बाहर सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपके गलत फैसले से हानि हो सकती है। धन हानि का भी खतरा है। आकस्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। उसमें सफलता मिलेगी। विवाद से दूर रहें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) पारिवारिक जीवन का तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सचेत रहें। शारीरिक कष्ट से परेशान रह सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी लेकिन लेन-देन में सावधान रहें। रकम डूबने का खतरा है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कोई पुरानी योजना सिरे चढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए उपयुक्त समय है। कारोबारियों को साझेदारी में फायदा होगा। विद्यार्थियों का तनाव बढ़ सकता है। विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके नाम होगा। भाग्य अनुकूल है। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। उचित होगा कि लटके हुए कार्य को आज पूरा कर लें। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

नोट- 28 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here