29 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

73
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 29 April : 29 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

29 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्दशी रात के 12.57 बजे तक। नक्षत्र- रेवती संध्या के 06.43 बजे तक। योग- विष्कंभ दिन के 03.43 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.55 बजे। राहुकाल- दिन के 10.40 से 12.19 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.52 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

30 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अमावस्या रात के 01.57 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी रात के 08.13 बजे तक। योग- प्रीति दिन के 03.20 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.56 बजे। राहुकाल- दिन के 09.00 से 10.39 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.52 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 29 अप्रैल 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) अपने किसी कार्य की वजह से मानसिक रूप से असंतुष्ट रहेंगे। कारोबार गति पकड़ेगा। घर-परिवार में बिगड़े हुए सम्बन्ध सुधरेंगे। सामान्य धन लाभ होगा। घर मे पहले की अपेक्षा शांति रहेगी। फिर भी वाणी पर संयम रखें। सेहत ठीक रहेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन व्यस्तता भरा रहेग। अपने कार्यो के साथ किसी अन्य के कार्य भी करने से असुविधा होगी। कारोबार में जिस योजना पर कार्य करेंगे उससे लाभ अवश्य होगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन का आरंभ ठीक-ठाक रहेग। कार्यक्षेत्र पर अनुकूल वातावरण ना मिलने निराश होना पड़ेगा। किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं जो आगे जा कर आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 29 अप्रैल 2022 राशिफल। मध्यान से पहले कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। मानसिक चंचलता के कारण कार्य करने में मन नहीं लगेगा। कारोबारी धन लाभ की आशा रख सकते है। पारिवार के सदस्य आपसे किसी मनोकामना पूर्ति की आस लगाए रहेंगे इच्छा पूर्णी करने में सफल रहेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) किसी अनिष्ट की आशंका से चिंता में रह सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर घर-परिवार में झगड़ा हो सकता है। कारोबार पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। मन में असंतोष की भावना रह सकती है। संध्या बाद पर्यटन मनोरंजन की योजना बनेगी मानसिक बोझ भी कम होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन अत्यंत शुभ रहेगा। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से विवाद संभव है। कार्य सम्बंधित भागदौड़ से बचें। कारोबार अच्छा चलेगा। घर मे किसी न किसी से बहस हो सकती है। विवेक से काम लें। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला 

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो)जो भी कार्य करेंगे सफलतादायक रहेगा। कारोबार आरम्भ में धीमा रहेगा लेकिन मध्यान से अकस्मात उछाल आएगा। धन लाभ आशाजनक रहेगा। धर्म-कर्म में मन काम लगेगा। घर के खर्च से परेशानी हो सकती है। घर मे पुत्र अथवा पौत्र की सेहत खराब हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) सोचे हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। ना चाहते हुए भी किसी जरुरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार में उतारचढ़ाव लगा रहेगा। धन हानि के योग हैं। सहयोगी मनमाना व्यवहार करेंगे जिससे अधिकांश कार्य स्वयं के बल पर ही करने पड़ेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन कुछ राहत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर व्यस्तता बढ़ेगी। नए आय स्त्रोत खुल खुलेंगे। आकस्मिक लाभ की संभावना है। जल्दबाजी में किये गए निवेश से हानि हो सकती है। भाई के साथ मतभेद हो सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन का आरंभ शुभ समाचार से होगा। कारोबार की स्थिति अनुकूल रहने पर भी शारीरिक रूप से मेहनत नही कर सकेंगे। धन की आमद निश्चित रूप से होगी। घरेलु एवं व्यर्थ के खर्च अकस्मात आ सकते हैं। यात्रा अंत समय मे निरस्त करनी पड़ेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मानसिक भर उलझनों से परेशान रहेगा। लाभ की संभावनाएं बनेंगी। निर्णय लेने में देरी के कारण धन लाभ हाथ से निकलने की संभावना है। कारोबार में लाभ के अवसर अधिक मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण किसी बहुप्रतीक्षित कार्य का टालमटोल करने पर खराब हो सकता है। व्यवहारिकता की कमी रहेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन सामान्य रहेगा। दिन के आरंभ से ही व्यस्तता रहेगी। किसी से लेन-देन को लेकर विवाद हो सकता है। क्रोध से बचें। पारिवारिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। सेहत का ध्यान रहेगा।

नोट- 29 अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here