29 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

167
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 29 march : 29 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

29 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा रात के 08.54 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा दिन के 12.22 बजे तक। योग- ध्रुव शाम के 05.54 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.37 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.47 से 09.20 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.01 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

29 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया शाम के 05.27 बजे तक। नक्षत्र- हस्त दिन के 03.02 बजे तक। योग- व्याघात दिन के 01.55 बजे तक। दिशा शूल- दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.38 बजे। राहुकाल- दिन के 03.32 से 05.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.01 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 मार्च का राशिफल

पढ़ें 29 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। कार्य की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रगति के योग बन रहे हैं। पुरानी सारी योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अचानक किसी काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने निवेशकों से फायदा होने की योग हैं।

वृष

दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपकी मेहनत के परिणाम सामान्य रहेंगे। कारोबारियों को साझेदारों से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। जरा-जरा सी बात पर गुस्सा होने से बचें। नौकरीपेशा लोगों के वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। घर की जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

कारोबारियों को आर्थिक हानि होने के योग हैं। काम-धंधे से संबंधित कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। उनको सुलझाने में आपको समय लग सकता है। नौकरीपेशा लोग इधर-उधर ध्यान नहीं भटकाएं अपने काम पर ध्यान दें। स्थाई संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क

आज का दिन सामान्य फल देने वाला रहेगा। व्यापार से संबंधित यात्रा के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्य से जुड़ी हुई यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबारियों को कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। कर्ज के लेन-देन से मुक्ति मिल सकती है।

सिंह

समय अनुकूल है। किसी मित्र की मदद से आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के योग हैं। भौतिक सुख-साधनों पर अतिरिक्त खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर-परिवार में कोई छोटी सी बात का बड़ा मुद्दा बन सकता है। छात्र वर्ग के लिए समय अच्छा है।

कन्या

कारोबारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। साझेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नए मौके मिल सकते है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग है। लंबे समय से जिस योजनाओं पर मेहनत कर रहे थे, वह सार्थक दिशा में बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के कार्य स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला

29 मार्च का राशिफल आपके लिए ठीक है। कारोबारियों के लिए बेहतर की गुंजाइश बन सकती है। भूमि संबंधी कोई निवेश करने जा रहे हैं, तो उसकी बात आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। हालांकि काम का अधिक दबाव रहने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है।

वृश्चिक

कुछ अहम परिवर्तन वाला दिन रहेगा। अतः ठीक से सोच-विचार कर ही फैसले लें। कारोबारी काम-धंधे से जुड़ा कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। वह निकट भविष्य में लाभकारी नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी।

धनु

निवेश करने का सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। फिलहाल समय ठीक है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत होगी।  सहयोगियों के साथ संबंध में मधुरता आएगी। किसी खास मित्र की वजह से अचानक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर

ग्रहों की स्थिति के कारण दिन सामान्य रहेगा। व्यापार धीमी गति से आगे बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी काम का बोझ अधिक रहेगा। छुट्टी नहीं मिल पाने की वजह से आप तनाव महसूस कर सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं। साझेदारों के साथ मिलकर किए जा रहे काम में बाधाएं महसूस हो सकती हैं।

कुंभ

कार्य से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी काम को निपटाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सामान्य गति से काम चलता रहेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने के योग हैं। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मीन

व्यापारिक लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम भागदौड़ की अधिकता रहेगी। दिन व्यस्तता में बीतेगा। किसी सहयोगी से असुविधा हो सकती है। घर-परिवार में थोड़ा तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। भाई-बहन के साथ संबंधों में सुधार होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होने से परेशान हो सकते हैं।

नोट- 29 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here