सिंह व मीन को भाग्य का साथ, पढ़ें तीन जनवरी का राशिफल

95
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 3 january : सिंह व मीन को भाग्य का साथ। पढ़ें तीन जनवरी का राशिफल। इसके साथ देखें दो दिन का पंचांग। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

03 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी सुबह के 08.22 बजे तक। नक्षत्र- मघा रात के 07.57 बजे तक। योग- प्रीति सुबह के 10.11 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.37 बजे। राहुकाल- सुबह के 04.19 से 05.37 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.05 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

04 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी अगले दिन सुबह के 05.46 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी शाम के 07.17 बजे तक। योग- आयुष्मान- सुबह के 08.02 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.38 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.33 से 09.50 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.05 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

तीन जनवरी का राशिफल

सिंह व मीन को भाग्य का साथ मिलेगा। पढ़ें तीन जनवरी का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे? किसका भाग्य होगा साथ और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों को समझने में दिक्कत महसूस कर सकते हैं। किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है। आगे की योजनाओं को लेकर आप थोड़ी अनिश्चितता महसूस कर सकते हैं। आर्थिक रूप से समय थोड़ा अनुकूल है। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। उपयोग करने में चूकें नहीं।

वृष

आप खुद को साबित करने के लिए प्रयास कर सकते हैं। इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। आत्मविश्वास से भरा हुआ खुद को महसूस कर सकते हैं। आय से अधिक खर्चा हो सकता है। सतर्क रहें, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। कारोबारियों को कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मिथुन

फालतू के विवाद में पड़ने से बचें। घूमने-फिरने में धन खर्च हो सकता है सावधानी रखें। परिवार में कोई विवाद हो सकता है नजर रखें। नौकरीपेशा लोगों का दिन ठीक रहेगा। अधिकारियों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। कारोबारियों के कार्य के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।

कर्क

विरोधियों द्वारा दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को लेकर पहले खुद आश्वस्त हो जाए। नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के फैसले लेने से बचें। कारोबारियों की महत्वपूर्ण योजनाओं में बाधा आ सकती हैं। इस वजह से मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

सिंह

सिंह व मीन को भाग्य का साथ मिलेगा। आप दिया गया हर काम पूरा करने में सक्षम है। प्रयास करें। उसमें न सिर्फ सफल होंगे बल्कि दूसरे को भी राह दिखा सकेंगे। यदि किसी कारोबारी यात्रा की योजना है तो उसे शीघ्र पूरा करें। यात्रा के लिए अभी समय अनुकूल है। उसमें फायदा मिलने का योग है।

कन्या

नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपना काम बहुत ही शांति से खत्म करें। उसके बारे में ज्यादा बोलें नहीं। अन्यथा नुकसान हो सकता है। कारोबारियों के लिए समय ठीक है। काम बढ़ाने में पैसे लगा सकते हैं। फायदा मिलने का योग है। विरोधियों से सावधान रहें। वे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला

लंबे समय से चल रही योजनाओं पर कार्य करने के लिए समय ठीक है। हालांकि अति उत्साहित होने से बचें। आय वृद्धि के योग हैं। इसके साथ ही साथ खर्च में भी इजाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग थोड़े परेशान रह सकते हैं। कुछ नई योजनाओं पर शुरू करने के लिए समय ठीक है।

वृश्चिक

अत्यधिक तनाव लेने की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक संपन्नता के योग हैं। कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। आपके काम करने के तरीके से अधिकारी कार्यक्षेत्र में आपसे प्रसन्न होंगे। वे आपकी सराहना भी करेंगे। मन में किसी बात को लेकर खीझ हो सकती है। व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

धनु

आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण है।  किसी भी प्रकार का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों के साथ नई परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं।

मकर

कार्यक्षेत्र में हुई किसी बात को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। कारोबारी निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो विशेषज्ञ से सलाह लेे। इसके बाद लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। यह फायदेमंद होगा। कामकाज के सिलसिले में जीवनसाथी से बात करें। समस्या का समाधान होगा और आपको अच्छा लगेगा।

कुंभ

विरोधियों के साथ विवाद में पड़ने से बचें। अन्यथा आप खुद अशांति के शिकार होंगे। फालतू की योजनाएं बनाने में समय व्यर्थ नहीं गवाएं। अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करें। पहले पुराने सभी कार्य खत्म कर लें। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। परिवार में कहीं से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

मीन

सिंह व मीन को भाग्य का साथ। आपको अपने कार्य की वजह से जल्दी महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आने का मौका मिल सकता है। भविष्य में इसका अच्छा फायदा मिलेगा। पुरानी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। अभी समय अनुकूल है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

नोट- सिंह व मीन को भाग्य का साथ में आपने तीन जनवरी का राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर यात्रा करें। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो इस तरह के विचार की आवश्यकता नहीं है।

 

यह भी देखें : राम के मंत्र से होगी हर इच्छा पूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here