तीन मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

109
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 03 march : तीन मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

तीन मार्च का पंचांग

3 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी रात के 12.21 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति रात के 01.36 बजे तक। योग- ध्रुव रात के 02.41 बजे तक। उसके बाद वृद्धि अगले दिन सुबह 05.59 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.44 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.22 बजे। राहुकाल- दिन के 12.33 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार मार्च का पंचांग

4 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी रात के 09.58 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा रात के 11.58 बजे तक। योग- व्याघात रात के 11.35 बजे तक। उसके बाद वृद्धि अगले दिन सुबह 05.59 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.43 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.23 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.28 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.10 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

तीन मार्च का राशिफल

पढ़ें तीन मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कला के क्षेत्र में काम करने वाले के लिए समय अनुकूल है। आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। पुराने मित्र से काफी समय के बाद मुलाकात हो सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में खींचातानी बनी रह सकती है। विरोधी दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी।

वृष

परिस्थिति में थोड़ा सुधार अनुभव करेंगे। हालांकि कामना पूर्ति में आज भी कोई न कोई अड़चन बनी रह सकती है। दोपहर से पहले कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें। अन्यथा वह कार्य अधूरा रह सकता है। दोपहर बाद बाद मन में चंचलता हावी रहेगी। उचित होगा कि किसी अनुभवी की सलाह से ही कोई कार्य करें।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

मिथुन

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत बनाने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में उसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। आज आप अपने उग्र स्वभाव और कड़वे बोव के कारण घर मे अशांति का कारण बनेंगे। घर मे स्त्री वर्ग से सावधान रहें। वे आपकी छोटी-छोटी बातों को भी छोड़ने वाली नही है।

कर्क

कार्य क्षेत्र में आज भी कामकाज के निपटारे में विलंब होगा। हालांकि इसका आप पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। व्यवसाय में दोपहर के बाद अकस्मात उछाल आने से कई दिनों से अटकी मनोकामना की पूर्ति कर सकती है। लेकिन दैनिक खर्चो के अतिरिक्त आकस्मिक खर्च आने से बचत संभव नहीं होगी।

सिंह

किसी भी कार्य को समय पर सफलतापूर्वक निपटा लेंगे। इससे आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। विवाद में पड़ने का खतरा मंडरा रहा है। उससे, खासकर कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार वाले के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मनोरंजक यात्रा भी कर सकते हैं।

कन्या

तीन मार्च का राशिफल आपके लिए अनुकूल समय लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका कद बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। नया घर या जमीन खरीदने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

तुला

कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल है। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। कारोबार से संबंधित कोई पुरानी योजना अब पटरी पर आ सकती है। संतान या छोटे भाई-बहन से आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। किसी भी तरह के कानूनी निर्णय सोच-समझ कर लें। शब्दों के चुनाव पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक

कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से आज आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन की प्रशंसा करेंगे। कारोबारियों को कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। इसमें विशेषज्ञ से अवश्य सलाह ले लें। परिवार वाले के साथ संबंध मजबूत होंगे। आकस्मिक लाभ होने का योग है।

धनु

फिलहाल जोखिम भरे निर्णय लेने और उस पर कार्य करने से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज आपको कई बिन मांगे सलाह मिल सकती है। इससे कुछ समय के लिए दुविधा में पड़ेंगे। उसकी परवाह नहीं करें। अपनी समझ के आधार पर निर्णय लें। खुद पर भरोसा रखें। सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर

आकस्मिक खर्च सामने आ सकता है। अधिक खर्च होने से मन खिन्न रहेगा। इससे विचलित नहीं हों। सावधानीपूर्वक रहने और तदनुसार प्रतिक्रिया जताने की आवश्यकता है। धैर्य और संयम से आप प्रतिकूल स्थिति से जल्दी ही उबर जाएंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। लेकिन लक्ष्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ

नया कार्य शुरू करने वाले के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी की मदद से कोई बड़ा काम कर सकते हैं। उसमें लाभ होने का योग है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। उसमें अधिक खर्च भी हो सकता है। आर्थिक मामलों में थोड़े परेशान हो सकते हैं। लेन-देन करने से अभी बचें। अन्यथा पैसा फंस सकता है।

मीन

कार्य क्षेत्र से आशा तो काफी रहेगी लेकिन अपेक्षित फल नहीं मिलेगा। पूर्व में की गई गलतियां आज सामने आ सकती हैं। इससे थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे। सहज और सतर्क रहें। अपनी गलतियों को स्वीकार करें और आगे बढ़ें। धन की आमद कम होने के योग हैं। हालांकि खर्च मुंह बाए खड़ा रहेगा।

नोट- तीन मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here