मेष व धनु रखें खुद को शांत, पढ़ें 3 नवंबर का राशिफल

110
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 3 november : मेष व धनु रखें खुद को शांत। अन्यथा नए विवाद में फंस सकते हैं। मैं बात कर रहा हूं तीन नवंबर के राशिफल की। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय व सूर्यास्त के समय के साथ शुभ व अशुभ समय की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। पढ़ें कि यात्रा जरूरी हो तो बचाव में क्या करें।

मंगलवार का पंचांग

03 नवंबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया 4 नवंबर को तड़के के 03.24 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी रात के 02.30 बजे तक। योग- परिघा पूरा दिन व पूरी रात तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.35 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.34 बजे। राहुकाल- दिन के 02.49 से 04.12 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.26 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

04 नवंबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी अगले दिन तड़के 05.14 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा 5 नवंबर को तड़के के 04.51 बजे तक। योग- परिघा सुबह के 06.39 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:37 बजे। राहुकाल- दिन के 12.04 से 01.27 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

यह भी पढ़ें – संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

3 नवंबर का राशिफल

मेष

मेष व धनु रखें खुद को शांत। अन्यथा दोस्तों के साथ मतभेद हो सकते हैं। निवेश करने में काफी ज्यादा सावधानी की जरूरत है। करीबी रिश्तेदारों से तनाव हो सकता है। किसी भी कार्य में हाथ डालने से पहले भली-भांति उसके बारे में समझ लें।

वृष

कार्यक्षेत्र में सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। तभी कामयाबी मिलेगी। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवादित मुद्दों पर अपनी राय देने से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें। ज्यादा यात्रा करने की वजह से मन में झुंझलाहट हो सकती है। घर खरीदने का सोच रहे हैं तो समय ठीक है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी ईमानदारी से प्रसन्न होंगे।

कर्क

विद्यार्थी वर्ग अपने दिमाग को शांत रखें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। करीबी दोस्तों के साथ कुछ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

सिंह

आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। उसका खर्च आपके मन मुताबिक नहीं होगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्य में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या

जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस वजह से तनाव रहेगा। यात्रा के लिए समय ठीक नहीं है। आर्थिक लेन-देन से पहले सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। इसके चलते आप तनाव महसूस करेंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें।

तुला

कार्यक्षेत्र में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। किसी भी तरह की निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। समय ठीक नहीं है। कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। जीवनसाथी को आपकी कोई बात नाराज कर सकती है।

वृश्चिक

आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार के सदस्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कोई आपके कामकाज के तरीकों में अड़ंगा लगाने का प्रयास कर सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

धनु

खर्च को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। मेष व धनु रखें खुद को शांत। अन्यथा परेशानी बढ़ेगी। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों को समझने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है।

मकर

जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। अन्यथा पेट के रोग हो सकते हैं। पुराने निवेश के चलते आय में वृद्धि होगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में अधिकारी अपने काम से प्रसन्न होंगे। कारोबारियों को छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ

खुद को शांत बनाकर रखें। आप किसी भी तरह की समस्याओं को सुलझा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी साजिश करेंगे। उनका धैर्य से मुकाबला करें। अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं। कारोबारियों का साझेदारों से मनमुटाव हो सकता है।

मीन

कोई भी काम धैर्य के साथ करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी भी आपकी मदद को आगे आएंगे। उनसे सावधान रहें। धोखा हो सकता है। आपके अंदर नई चीजों को सीखने की ललक अधिकारियों को प्रसन्न करेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। यात्रा पर जा सकते हैं।

नोट-मेष व धनु रखें खुद को शांत में आपने राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में देखा कि उत्तर व वायव्य की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर जाएं। इससे दोष कम लगेगा।

यह भी पढ़ें- जानें उंगलियों में छुपे राज, चुटकियों में दूर होगा दर्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here