30 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

102
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 30 april : 30 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

30 अप्रैल। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी शाम के 07.09 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठ दिन के 12.08 बजे तक। योग- परिघ सुबह के 08.04 बजे तक। उसके बाद शिव अगले दिन तड़के 04.42 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.56 बजे। राहुकाल- दिन के 10.39 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

01 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी शाम के 04.41 बजे तक। नक्षत्र- मूल दिन के 10.16 बजे तक। योग- सिद्ध रात के 01.48 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.56 बजे। राहुकाल- दिन के 10.39 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

30 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 30 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि व्यापार, निवेश और पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। आप यथाशक्ति लोगों को सहयोग करेंगे। इससे मानसिक प्रसन्नता महसूस करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कार्यालय में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। पदोन्नति भी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। खुद को सुरक्षित रखें। कहीं से बुरी सूचना मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। कामकाज के मामले में गोपनीयता बनाए रखें। अन्यथा धोखा हो सकता है।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आर्थिक मामलों में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन रहेगां। साझेदारों का साथ लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगाष सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्य सिद्धि होगी। आय के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आईटी से जुड़े इस राशि के लोग आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में वे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। अपने साहस और पराक्रम से अपनी खास जगह बनाने में सफल होंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। सामाजिक सहयोग बढ़ा हुआ रहेगा।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 30 अप्रैल का राशिफल अनुकूल है। कार्य विस्तार को बिना किसी संकोच के गति दें। लंबित योजनाएं फलीभूत होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। कारोबारियों को लाभ मिलने की संभावना है। महत्वपूर्ण मामलों को शीघ्रता से पूरा करें।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) सृजनात्मक विचार और कार्य से आपकी साख और बढ़ेगी। लाभ भी मिल सकता है। पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होने का योग है। कारोबारियों के कामकाज में गति आएगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। आवश्यक सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराने गंभीर मामले पुनः उभर सकते हैं। उनका सामना धैर्य से करना उचित होगा। काफी समय से लंबित योजना में गति आ सकती है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। लाभ उम्मीद से अधिक रह सकता है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा गुजरेगा। मातहत का सहयोग मिलेगा। अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। निवेश कर सकते हैं। इससे लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसमी बीमारी का खतरा है।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कामकाज में जल्दबाजी से आज बचें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय सीमित होगी लेकिन खर्च बढ़ने का योग है। इससे बजट प्रभावित हो सकता है। स्थाई संपत्ति खरीदने के प्रयास में तेजी आएगी। लेन-देन में सतर्कता बरतें।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) प्रशासकीय कार्यों में आज आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। सहकर्मियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। काम की जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। कुछ नया सोचें तो आपकी स्थिति और मजबूत होगी। कामकाज में तेजी बनाए रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण समय आ रहा है। बजट बनाकर कार्य करें। खर्च को नियंत्रित करें। अन्यथा आय-व्यय का संतुलन गड़बड़ा सकता है। कागजी कामकाज में स्पष्टता रखें। लापरवाही के आरोप लगने का खतरा है।

नोट- 30 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here