एक मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

123
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 01 May : एक मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

01 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी शाम के 04.41 बजे तक। नक्षत्र- मूल दिन के 10.16 बजे तक। योग- सिद्ध रात के 01.48 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.56 बजे। राहुकाल- दिन के 10.39 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

02 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी दिन के 02.50 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ सुबह के 08.59 बजे तक। योग- साध्य रात के 11.26 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.57 बजे। राहुकाल- शाम के 05.17 से 06.57 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

एक मई का राशिफल

पढ़ें एक मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) लक्ष्य की ओर बढ़ने में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। एकला चलो रे की नीति पर काम करेंगे तो सफल होंगे। भाग्य की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने का प्रयास करें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र के लिए चुनौती का समय है। अपने काम के प्रति गंभीरता से जुटे रहने का समय है। इन दिनों चारों ओर चल रही विभिन्न चर्चाओं में धैर्य से काम लें। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल बनी रह सकती है। व्यर्थ की सौदेबाजी से परहेज करें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) चारों को ओर प्रतिकूल समय के बीच आपके लिए बेहतर की उम्मीद दिख रही है। कहीं यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। यात्रा उपयोगी साबित होगी। इससे आपका संपर्क और बेहतर होगा। मेहनत की अपेक्षा स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) पुरानी महत्वाकांक्षी योजना को गति देने का समय आ गया है। थोड़ी सतर्कता के साथ काम करेंगे तो भविष्य की मजबूत नींव बनेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता से कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। कारोबारियों के लिए दिन शुभ है। लाभ होने का योग बन रहा है।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) विरोधियों से सावधान रहें। उनकी साजिश व्यक्तिगत स्तर पर फोकस रह सकती है। धैर्य और शांति से मुकाबला करें। काम पर फोकस। विरोधियों की साजिश आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेगी। कारोबारियों को साझेदारी के काम पर ध्यान देने चाहिए।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपकी मेहनत पर निर्भर करेगा। कड़ी मेहनत करेंगे तो फायदे में रहेंगे। पेशेवर रुख का फायदा मिलेगा। अधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से थोड़ा जोखिम है। अतः लेन-देन में सतर्कता बरतें।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) एक मई का राशिफल मिला-जुला है। महत्वपूर्ण मामलों में आज फैसले को टालना हितकर रहेगा। आज आकस्मिक घटना के प्रति सतर्क रहें। मनोबल बनाए रखें। आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) प्रतिकूल स्थिति के बाद भी आपका मनोबल उच्च स्तर पर रहेगा। यही आपकी असली ताकत है। इसके बल पर कार्यक्षेत्र में सबसे आगे रहेंगे। अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। कारोबारियों को लाभ उम्मीद के अनुरूप मिलेगा।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज सामूहिक प्रयासों से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। इससे कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। आर्थिक रूप से दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण अतः उधार देने से परहेज करें। रकम वापसी में समस्या का सामना करना पड़ेगा।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) परिवार के लिहाज से खुशी और तनाव का मिला-जुला योग बन रहा है। मांगलिक कार्य हो सकता है। साथ ही किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता भी सता सकती है। आज कारोबार में किसी भी नई योजना को अंतिम रूप देने से परहेज करें।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। इस वजह से मन अशांत रहेगा। इसका असर कार्यक्षेत्र में भी पड़ सकता है। हालांकि शाम तक स्थिति नियंत्रित हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में कुल मिलाकर दिन ठीक रहेगा।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों को लाभ का योग है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे।

नोट- एक मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा में छुपा है हर समस्या का हल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here