30 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

98
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 30 August : 30 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

30 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 01.59 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका सुबह के 06.39 बजे तक। योग- व्याघात सुबह के 07.47 बजे तक। पूर्व व अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.45 बजे। राहुकाल- शाम के 07.34 से 09.10 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

31 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी पूरा दिन व पूरी रात के बाद तड़के 04.23 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी सुबह के 09.44 बजे तक। योग- हर्षण सुबह के 08.49 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.44 बजे। राहुकाल- शाम के 03.32 से 05.08 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

30 अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें 30 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज सावधानी और सतर्कता से कार्य करें। कारोबार के मामले में यदि थोड़ा सा जोखिम उठाएं, तो बड़ा लाभ होने की संभावना है। किसी अपने के लिए कुछ पैसों की व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। काफी समय से लटका कार्य पूरा हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ का भी योग है। इससे आप अपने परिवार के सदस्यों की फरमाइशों को पूरी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आपने कोई किसी कारोबार में साझेदारी की हुई है, तो उससे आपको उत्तम लाभ मिलेगा। एक साथ कई कार्य हाथ में लेने से आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज अवसर मिलेंगे लेकिन उनका उपयोग करना आपके लिए चुनौती होगी। अवसर को पहचानने और उसका सही उपयोग करने की आवश्यकता है। कुछ नए कार्यों में हाथ आजमाने का लाभ मिलेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) यदि परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज और बढ़ सकता है। तनाव के बीच जीवनसाथी से भी खींचतान हो सकती है। संतान की उपलब्धि से मन में संतोष का भाव रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 30 अगस्त 2021 का राशिफल थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। अनावश्यक के विवाद में फंसने का खतरा है। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने  व्यवहार और वाणी दोनों में सौम्यता रखनी होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आपको सुनहरा अवसर मिलेगा। संतान के विवाह से संबंधित कोई फैसला आपको लेना पड़ सकता है। घर में सुख-शांति व स्थिरता का आनंद उठाएंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। व्यवसायियों का कामकाज का बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामले से जुड़े कार्य निबटेंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) ग्रहों की अनुकूल दशा से दिन अच्छा बीतना चाहिए। धनार्जन का योग है। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आत्मसम्मान बना रहेगा। आज जोखिम लेने से परहेज करें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी। लंबे समय से चल रही शारीरिक समस्या आपको परेशान कर सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम फलदायक रहेगा। लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय  नहीं लें। हर कार्य में निर्णय सोच-विचार करके ही लें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आप बुद्धि का प्रयोग कर लक्ष्य पा सकते हैं। घर-परिवार में चल रही परेशानी को आप अपने मृदु व्यवहार से ठीक करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अच्छी सूचना मिल सकती है।

नोट- 30 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज  पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here