पांच जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

99
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 5 january : पांच जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसके साथ देखें दो दिन का पंचांग। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

05 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी अगले दिन सुबह के 04.03 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी शाम के 06.21 बजे तक। योग- शोभन- अगले दिन तड़के 03.01 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.38 बजे। राहुकाल- दिन के 03.03 से 04.21 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.06 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

06 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी रात के 02.06 बजे तक। नक्षत्र- हस्त शाम के 05.10 बजे तक। योग- अतिगंड- रात के 12.13 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.39 बजे। राहुकाल- दिन के 12.33 से 01.45 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पांच जनवरी का राशिफल

पांच जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसके साथ देखें दो दिन का पंचांग। इसमें पढ़ें कि क्या कहते हैं आपके सितारे? किसका भाग्य होगा साथ और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

व्यावसायिक जीवन एक दिशा व गति के साथ आगे चलेगा। भावनात्मकता आप पर हावी हो सकती है। उससे सतर्क रहें। उसके आवेश में आकर दिमाग से कार्य करना नहीं भूलें। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आप आतुर हैं। परेशान नहीं हों। मेहनत करते रहें सफलता जरूर मिलेगी।

वृष

आज का दिन मिश्रित फल वाला है। वसाय में सफलता मिलने का योग है। भौतिक सुख साधनों पर खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आप उनसे निकलने में सफल रहेंगे। रोजगार के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है।

मिथुन

सिर्फ खुद पर ध्यान दें। इधर-उधर की बातों में उलझें नहीं। सकारात्मक सोच रखें। अन्यथा मुश्किल हो सकती है। छोटी-मोटी चीजों पर ऊर्जा व्यर्थ करने के कारण बड़े काम की अनदेखी हो सकती है। सतर्क रहें। निजी संबंधों में अत्याधिक असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कर्क

कार्यों को टालने की प्रवृत्ति से बचें। इससे खुद का ही नुकसान करेंगे। खुद के साथ समय बिताएं। शांत मन से परिस्थितियों का अच्छी तरह से विश्लेषण करें। परिवार के साथ समय बिताने से नई ऊर्जा अपने अंदर महसूस करेंगे। व्यवसायिक जीवन के लोग फिलहाल अति उत्साहित होने से बचें।

सिंह

आज दिन अनुकूल है। सफलता दिलाने वाला रहेगा। आय वृद्धि होने के योग हैं। कारोबारियों को कुछ नए रास्ते देख सकते हैं। इससे कारोबार का विस्तार करने में मदद मिलेगी। हाथ आए अवसर को जाने नहीं दें। उसका भरपूर उपयोग करें। माता-पिता के साथ समय बीतेगा।

कन्या

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कारोबारियों को नई साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। इससे आपको मजबूती का अहसास होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से करें। अधिकारियों के साथ भरोसे का माहौल स्थापित करें। निजी जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।

तुला

पांच जनवरी का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। आप नई ऊर्जा व उत्साह के साथ कारोबार शुरू करें। सफलता अवश्य मिलेगी। किसी करीबी मित्र या परिवार वाले से कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर-परिवार में संबंधों में मजबूत आएगी। दिन व्यस्तता में बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

लक्ष्य प्राप्ति में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। स्वयं को सकारात्मक बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों के सामने कुछ अप्रिय परिस्थितियां खड़ी हो सकती हैं। बहुत ही सावधानी से कोई निर्णय लें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी बड़ी चीज की खरीदारी करने का योग बन रहा है।

धनु

जीवन के प्रति अपना नजरिया लचीला रखें। अन्यथा स्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाने में आपको मुश्किल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यह जिम्मेदारी आपको अपनी क्षमता से अधिक लग सकती है। निश्चिंत रहें। आप उसको पूरा करने में सक्षम हैं।

मकर

यह दिन संभल कर चलने का है। कारोबारी अपने कार्य से बड़ी अपेक्षा रखने के बदले छोटी-छोटी सफलताओं का मजा लें। आयवृद्धि व कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां मन मुताबिक आकार लेने में कुछ समय लग सकता है। उत्साह में कमी नहीं आने दें। मेहनत से काम करते रहें, सफलता मिलेगी।

कुंभ

पूर्व की सारी नकारात्मक बातों को भुलाने की कोशिश करें। नए उत्साह और मजबूती के साथ आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी। आप विभिन्न परिस्थितियों को संभालने में सक्षम हैं। कई तरह की जिम्मेदारियों के दबाव से आप थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। परेशान न हों, लक्ष्य प्राप्ति मे लगे रहें।

मीन

परिवार में प्रेम बना रहेगा। किसी बड़े अनुभव से गुजरने के बाद निजी संबंधों में और मजबूती आएगी। नए और उपयोगी लोगों के साथ संबंध बढ़ेगा। घर का कोई वरिष्ठ आपको कार्य करने के नए तरीके बता सकता है। उसे गंभीरता से लें। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है।

नोट- पांच जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा करें। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो इस तरह के विचार की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here