सात जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

92
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 7 january : सात जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसमें देखें दो दिन का पंचांग। साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

07 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी रात के 11.57 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा दोपहर बाद के 03.46 बजे तक। योग- सुकर्मा- रात के 09.16 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.40 बजे। राहुकाल- दिन के 01.46 से 03.04 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.07 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

08 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी रात के 09.40 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति दोपहर के 02.13 बजे तक। योग- धृति- शाम के 06.11 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.41 बजे। राहुकाल- दिन के 11.10 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.07 से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात जनवरी का राशिफल

सात जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। क्या कहते हैं आपके सितारे? किसका भाग्य होगा साथ और किसे करना होगा इंतजार? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

इस राशि वाले के लिए आज का दिन अनुकूल है। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। लंबे समय से चल रहा कोई विवाद भी सुलझ जाएगा। विवाहित लोगों को परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन ठीक है। काफी समय से चल रही समस्या ठीक हो सकती है।

वृष

आज का दिन मिश्रित फल लेकर आया है। हालांकि कुछ परेशानियां बीच-बीच में आ सकती हैं। उनको आप आसानी से सुलझा लेंगे। मन लगाकर परिश्रम करते जाएं। कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

मिथुन

जीवनसाथी के साथ कुछ कड़वाहट हो सकती है। पारिवारिक मामलों में दिन उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा खुद ही नुकसान होगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। विरोधी साजिश करने से बाज नहीं आएंगे। उनका धैर्य से सामना करें।

कर्क

आज का दिन इस राशि वाले के लिए अच्छा है। जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होने का योग है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

रोजी-रोजगार के लिहाज से दिन अनुकूल है। कारोबारियों को यदि काम में विस्तार देना है तो आगे बढ़ें। समय अच्छा है, उन्हें सफलता मिलेगी। मन में कार्य पूरा करने के प्रति ऊर्जा बनी रहेगी। आप सभी कार्य को समय पर पूरा कर लेंगे। इससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

कन्या

लंबे समय से फंसा हुआ धन अब मिलने की संभावना है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बहुत ज्यादा बोझ बढ़ सकता है। घबराएं नहीं। आप उनको समय पर पूरा करने में सक्षम है। इससे आपकी छवि निखरेगी और स्थिति सुदृढ़ होगी।

तुला

अपने काम को तय समय में पूरा करें। अन्यथा वरिष्ठ अधिकारी के मन में आप की छवि खराब हो सकती है। आज गैरजरूरी काम में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। दिन अत्यधिक व्यस्तता में बीतेगा। इससे थोड़े परेशान रह सकते हैं। विरोधियों पर जीत मिलेगी। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक

घर की जिम्मेदारियों का बोझ आपको अधिक लग सकता है। संतान पक्ष से विवाद होने का योग है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। इससे आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जीवन में होने वाले बदलावों को खुले मन से स्वीकार करें। वही आपको तरक्की की राह पर ले जाएंगे।

धनु

कारोबारियों के मन में साझेदारों के प्रति क्रोध की भावना उत्पन्न हो सकती है। बातचीत करके समस्या का समाधान करें। इससे आपकी छवि निखरेगी। कार्यक्षेत्र आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारियों के लिए एक बहुत बड़ा अवसर सामने आ सकता है। मौका चूकें नहीं, बड़ी सफलता मिल सकती है।

मकर

नौकरीपेशा लोग व्यवहार में प्रेम बना कर रखें। कोई आपके हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। उनसे सतर्क रहें। घर में किसी का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। कार्यस्थल की जिम्मेदारियों से ध्यान हटाकर परिवार को भी समय दे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

कुंभ

कारोबारी जिस गति से काम कर रहा है उसी गति से करें। गति से कमी से नुकसान हो सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कोई सहयोगी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। उससे दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

मीन

पदोन्नति का योग बन रहा है। कारोबारियों के लिए समय ठीक है। धंधे को विस्तार करने का प्रयास सफल होगा। साझेदारों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दोस्तों के साथ बेहतर समय बिता सकेंगे। उनके साथ अपनी बातें साझा करने का मौका मिलेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

नोट- आपने सात जनवरी का राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दही खाकर यात्रा करें। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो इस तरह के विचार की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें- दैनिक उपयोग में आने वाले मंत्र, करे हर समस्या का समाधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here