आठ अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

152
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 8 August : आठ अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

आठ अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या रात के 07.19 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य सुबह के 09.19 बजे तक। योग- व्यतिपात रात के 11.39 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.46 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.07 बजे। राहुकाल- शाम के 05.27 से 07.07 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

नौ अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा रात के 06.56 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा सुबह के 09.50 बजे तक। योग- वरियान रात के 10.15 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.47 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.06 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.27 से 09.07 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें आठ अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए आज का दिन उपयुक्त रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की अपेक्षा की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। बुद्धि और विवेक से नई-नई खोज करेंगे। उसमें भरपूर सफलता मिलेगी। उससे आपको लाभ भी होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपकी अपेक्षा के अनुसार रहेगा। कार्यक्षेत्र में मध्यम सफलता का योग है। संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर सकते हैं। व्यापार में आपको भाई के सहयोग की आवश्यकता होगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अनुकूल है। अनियंत्रित खान-पान के कारण थोड़ी समस्या हो सकती है। आज आपमें दान, पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। इसमें धन भी व्यय होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो)  आठ अगस्त 2021 का राशिफल आपके लिए उत्तम फलदायक है। अपनी पुरानी योजना पर यदि काम करेंगे, तो अपेक्षा से अधिक सफलता मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य से सुखद समाचार मिल सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में दिन व्यस्तता में बीतेगा। अपेक्षित परिणाम भी नहीं मिलेगा। इससे थकावट अनुभव करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आप अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे। कामकाज में कोई प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। उससे सतर्क रहें। आज वाहन चलाने से बचें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आर्थिक रूप से समय थोड़ी परेशानी वाला है। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए कुछ धन व्यय करेंगे। किसी भी तरह के लेन-देन से परहेज करें। धन की वापसी कठिन होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए उन्नति के द्वार खोलने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। आज आप हर काम को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज जितना श्रम करेंगे, उसी अनुपात में सफलता मिलेगी। भाग्य के भरोसे कदापि नहीं बैठें। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। विवादों से दूर रहें। अन्यथा बड़ी समस्या में फंस सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन अत्यंत व्यस्तता में बीतेगा। इस चक्कर में आप अपने कामों को भूल जाएंगे। आपको दूसरों की मदद के साथ अपने काम की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो नुकसान होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक है। यदि कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

नोट- आठ अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- भारतीय पंचांग और ज्योतिष

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here