आठ जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

141
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 8 january : आठ जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसमें देखें दो दिन का पंचांग। साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

08 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी रात के 09.40 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति दोपहर के 02.13 बजे तक। योग- धृति- शाम के 06.11 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.41 बजे। राहुकाल- दिन के 11.10 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.07 से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

09 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी रात के 07.17 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा दोपहर के 12.32 बजे तक। योग- शूल- अपराह्न के 03.02 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.42 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.52 से 11.10 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.08 से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ जनवरी का राशिफल

आठ जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे? किसका कैसे बीतेगा आपका दिन? किसका साथ देगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

पारिवारिक सदस्यों में किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। जहां तक हो उनको समझने और शांति से सुलझाने की कोशिश करें। अन्यथा बाद में बड़ी समस्या हो सकती है। किसी भी तरह का कार्य कर रहे लोगों के लिए मुश्किल भरा दिन हो सकता है। इससे थोड़ा तनाव रहेगा।

वृष

व्यापारियों के लिए समय ठीक है। आप अपने कार्य के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। भविष्य में लाभ होने का योग है। कोई करीबी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। उनसे सतर्क रहें। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों के लिए समय अच्छा है। अपनी कोशिश जारी रखें।

मिथुन

आर्थिक स्थिति में आपको लाभ देखने को मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में सुधार होने का योग है। कारोबारियों को अपना काम बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कई नई योजनाएं और विचार मन में आ सकते हैं।

कर्क

अपने कार्य पर ध्यान दें। यहां-वहां की चीजों में समय व्यर्थ नहीं गवाएं। बेवजह के खर्चों से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपनी गोपनीय बातें किसी के साथ भी साझा करने से पहले सोच विचार कर लें। क्योंकि आपकी ही बातें सार्वजनिक होकर आप को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

सिंह

परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे आप खुद के अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी सूरत में अपने आत्मविश्वास को नहीं खोएं। कारोबारियों को बढ़िया प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। अन्यथा बाद में पछतावा होगा।

कन्या

कोई भी ऐसा कार्य करने से बचें जो आगे चलकर आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। नए लोगों से मिलने की संभावनाएं हैं। नौकरीपेशा लोगों के हालात उनके पक्ष में होंगे। लेकिन ध्यान रखें कि आपकी किसी हरकत से अधिकारी नाराज नहीं हों। अन्यथा बाद में समस्या हो सकती है।

तुला

आज पैसों का लेनदेन करने से बचें। नुकसान होने का योग है। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे दिल और दिमाग तरोताजा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। आपकी सारी शिकायतें खत्म हो जाएंगी। अपने व्यक्तित्व के विकास पर ध्यान दें।

वृश्चिक

आठ जनवरी का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में हर कदम सूझबूझ के साथ उठाएं। समय अनुकूल है, कार्यक्षेत्र में उसका फायदा मिल सकता है। अभी जिस योजना को हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

धनु

समय बर्बाद करने से बचें। किसी न किसी कार्य में खुद को उलझा कर रखें। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के बर्ताव से आप परेशान हो सकते हैं। विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है परंतु विवाद करने से बचें। कारोबारी सोच-समझकर कोई भी कदम आगे बढ़ाएं।

मकर

आज का दिन मिश्रित फल लेकर आया है। जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। उन्हें आपकी जरूरत महसूस होगी। उनके साथ समय बिताएं। कारोबारियों के मन में साझेदारों के प्रति क्रोध की भावना उत्पन्न हो सकती है। बातचीत करके समस्या का समाधान करें।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए थोड़ी चुनौती वाला हो सकता है। कोई दूर रह रहा रिश्तेदार लंबे समय बाद आपसे संपर्क कर सकता है। किसी भी नई योजना को फिलहाल टाल दें। कार्यक्षेत्र में तनाव भरा दिन रहेगा। किसी नजदीकी के साथ मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शांति और धैर्य बनाए रखें।

मीन

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। कोई होने वाला आर्थिक लाभ अचानक से टल सकता है। परिवार में कोई बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसीलिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह समय पर करें। पुराने किए गए कार्यों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।

नोट- आठ जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उधर जाना जरूरी हो तो जौ खाकर यात्रा करें। यदि घर से चलकर वहीं वापस लौटना हो तो इसकी आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें- प्रतिदिन स्मरणीय और उपयोगी मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here