नौ जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

86
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 9 january : नौ जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसमें देखें दो दिन का पंचांग। साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

09 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी रात के 07.17 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा दोपहर के 12.32 बजे तक। योग- शूल- अपराह्न के 03.02 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.42 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.52 से 11.10 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.08 से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

10 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी शाम के 04.52 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा सुबह के 10.50 बजे तक। योग- गंड- दिन के 11.50 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.42 बजे। राहुकाल- शाम के 04.24 से 05.42 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.08 से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ जनवरी का राशिफल

नौ जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे? किसका कैसे बीतेगा आपका दिन? किसका साथ देगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आज का दिन इस राशि वाले के लिए थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। आपको काम निपटाने में समस्या महसूस होगी। इसके चलते तनाव महसूस कर सकते हैं। किसी तीसरे इंसान की वजह से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने के योग हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल है। लेकिन इसका फायदा लंबी अवधि में मिलेगा।

वृष

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। इससे आपको आत्मिक शांति मिल महसूस होगी। आपकी छवि भी और बेहतर होगी। जीवनसाथी का ध्यान रखें। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी नई वस्तु को खरीदने का योग बन रहा है।

मिथुन

आपके लिए आज का दिन अच्छा है। आपको खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह से समय बर्बाद करने से बचें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क

पारिवारिक जीवन में कुछ नकारात्मक स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। खर्च को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। कारोबारियों के लिए समय ठीक है। फायदा होने का योग है। फिलहाल निवेश करने से बचें।

सिंह

कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी का व्यवहार आपको आपत्तिजनक लग सकता है। किसी भी प्रकार की नकारात्मक प्रतिक्रिया देने से बचें। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय ठीक है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा। उनसे बातचीत करते समय शब्दों के चुनाव का ध्यान रखें।

कन्या

नो जनवरी का राशिफल आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। कारोबारी का किसी तरह का विवाद हो सकता है। तीखी टिप्पणी करने से बचें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पूर्व में हुई किसी घटना से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए दिन ठीक रहेगा। नजदीकी दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। पहले हुए सभी विवाद खत्म हो सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में नई शुरू की गई योजनाएं उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी। इससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। लेकिन हाल की अत्यधिक व्यस्तता आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगी है। उचित होगा कि रोज के काम से खुद को आराम दें। कुछ समय मनोरंजन और मानसिक शांति के लिए भी दें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

धनु

आज का दिन शुभ फल लेकर आया है। आवश्यकता है कि उसका भरपूर फायदा उठाएं। जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक उनका निर्वाह करने के बाद कार्यक्षेत्र आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारियों के लिए बड़ा अवसर सामने आ सकता है। उसका उपयोग करने में न चूकें। वह आपको सफलता दिलाएगा।

 मकर

आपके लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बाहर का कोई इंसान पारिवारिक मामलों में दखलंदाजी करने की कोशिश कर सकता है। इससे तनाव बढ़ेगा। संतान पक्ष से कोई परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि शांति से समस्या का निपटारा करें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में दिन ठीकठाक रहेगा। आप अपने लक्ष्य के पूरा कर लेंगे। हालांकि कुछ लोगों की टीका-टिप्पणी से मन खिन्न रहेगा। कारोबारी अधिक गुस्सा करने से बचें। अन्यथा दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। संतान के साथ समय बिताएं। उन्हें आपकी जरूरत है। उनकी समस्याओं को सुनें।

मीन

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यस्थल से संबंधित आपकी योजना परवान चढ़ सकती है। सहकर्मियों के बीच आपका और बढ़ेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। प्रभाव माता-पिता के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। समस्या हो सकती है।

नोट- नौ जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- मातंगी की साधना सम्मोहन शक्ति और धन से भर देती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here