मिथुन व मीन के लिए समय ठीक, पढ़ें 12 जनवरी का राशिफल

82
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

12 january’s rashifal and panchang : मिथुन व मीन के लिए समय ठीक रहेगा। पढ़ें 12 जनवरी का राशिफल। इसमें देखें दो दिन का पंचांग। साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

12 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी दोपहर के 12.22 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व आषाढ़ा अगले दिन सुबह के 06.22 बजे तक। योग- व्याघात रात के 02.48 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.44 बजे। राहुकाल- दोपहर बाद के 03.07 से 04.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.09 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

13 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या दिन के 10.29 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ा अगले दिन सुबह के 05.28 बजे तक। योग- हर्षण रात के 12.16 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.45 बजे। राहुकाल- दोपहर के 12.30 से 01.49 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 जनवरी का राशिफल

मिथुन व मीन के लिए समय ठीक रहेगा। पढ़ें 12 जनवरी का राशिफल। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

किसी सहयोगी से अचानक नजदीकि बढ़ सकती हैं। उनसे सतर्क रहें। पहले ठीक से जांच-परख लें। नौकरीपेशा लोगों को कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा बाद में फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक मामलों के वजह से थोड़े परेशान हो सकते हैं।

वृष

रोजगार के क्षेत्र में आपकी उपेक्षा उचित नहीं है। इससे आपके प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है। ध्यान रखें कि इसमें जरा सी भी लापरवाही से आप को बड़ा नुकसान हो सकता है। खुद को साबित करने के लिए बहुत ही अच्छा समय है। खूब मेहनत करें और अपने को श्रेष्ठ साबित करें।

मिथुन

मिथुन व मीन के लिए समय ठीक रहेगा। खासकर आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। कारोबारियों को दो चीजों में से किसी एक का चुनाव करने की स्थिति आ सकती है ध्यानपूर्वक करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। उससे आप थोड़े असहज महसूस कर सकते हैं। हर स्थिति पर नजर बनाकर रखें। दिन के आखिर तक तबीयत थोड़ी ढीली रख सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे और अपना ध्यान रखें।

सिंह

कार्यक्षेत्र के लिहाज से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप पर कामकाज का बोझ और बढ़ेगा। इसके आप थोड़ा तनाव भी महसूस करेंगे। मन खिन्न रह सकता है। कारोबारी अभी ज्यादा पैर फैलाने से बचें। भविष्य में इस दिशा में काम कर सकते हैं। फिलहाल योजना बनाकर रखें।

कन्या

नहीं चाहते हुए भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। नया कारोबार शुरू करने के लिए समय ठीक है। परिवार में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा ढीला रह सकता है। इसके कारण मन अशांत रह सकता है। धैर्य बनाए रखें।

तुला

कारोबारियों को आज कामकाज के दौरान सावधान रहना चाहिए। खासकर साझेदारी वाले काम पर नजर बनाकर रखें। हालांकि जरूरी नहीं कि उसमें धोखा ही हो। आप आज के परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। हर परीक्षा में अपनी पूरी क्षमता झोंक दें।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में आपको अपनी बात सामने रखने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोग नजर बनाकर रखें। नए अवसर मिल सकते हैं। उन्हें भुनाने की कोशिश करें। फायदा होने का योग बन रहा है। खुद का ध्यान रखें। विद्यार्थी परिश्रम करते हुए ध्यान भटकाने से बचें। अन्यथा नुकसान होगा।

धनु

आप अपनी वाक क्षमता से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। इससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक रूप से मान सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। उनसे अपने दिल की बातें भी साझा करें। अच्छा लगेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है।

मकर

जीवनसाथी के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। साथ ही इससे आपको मानसिक शांति भी महसूस होगी। आर्थिक रूप से थोड़ी चुनौती उत्पन्न होगी। आय से अधिक खर्च होने का योग बन रहा है। इससे परेशान नहीं हों। जल्द ही बजट आपके नियंत्रण में आ जाएगा।

कुंभ

निवेश करने के लिए समय ठीक है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी यहां-वहां की बात करने से बचें। कोई आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकता है। इससे बाद में पऱेशानी होगी। किसी करीबी के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। इससे मन थोड़ा बेचैन रह सकता है।

मीन

मिथुन व मीन के लिए समय ठीक रहेगा। विशेष रूप से पैसे के मामले में दिन अच्छा है। निवेश के लिए भी समय उपयुक्त है। पूर्व में किसी को दिया गया उधार आपको आकस्मिक रूप से वापस मिलेगा। जमीन जायदाद में पैसे खर्च हो सकते हैं। हालांकि बाद में उससे फायदा ही होगा।

नोट- 12 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- ऐसे होंगे श्रीकृष्ण प्रसन्न, पूरी होगी हर मनोकामना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here