12 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

72
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

Rashifal and Panchang of 12 May :  12 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा संघर्ष। साथ ही सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी देखें। पंचांग में शुभ और अशुभ समय की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी पढ़ें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। आपातकालीन कार्य से जाना आवश्यक हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

12 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- एकादशी शाम के 06.51 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी शाम के 07.30 बजे तक। योग- हर्षण शाम के 05.51 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.03 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.40 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

13 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी शाम के 05.27 बजे तक। नक्षत्र- हस्त शाम के 06.48 बजे तक। योग- वज्र दिन के 03.42 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.04 बजे। राहुकाल- दिन के 10.36 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 12 मई 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी जिससे आत्मविश्वास मजबूत होगा। पुराने कार्य जो लम्बे समय से रूके हुए थे वो प्रयास करने से पुरे हो जाएंगे। कारोबारियों के सिलसिले में दिन अच्छा है। आवेश में आकर कुछ गलत ना करें। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे आपके सम्बन्ध मज़बूत होंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में हल्की दिक्कतें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखना जरुरी होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन सामान्य रहेगा। आय स्त्रोत के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आय वृद्धि होने से निवेश का विचार मन में आ सकता है, विशेषज्ञ की सलाह ले लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन तरक्की वाला हो सकता है जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। खुद पर धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होगी जो आपको परेशान कर सकती है। सेहत का ध्यान रखें बेवजह की  भागदौड़ ना करें, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। अपनी अधिकतर ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कारोबार में चल रहा कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा। बड़े फैसले लेने के लिए दिन अच्छा नहीं है। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं के बाद भी आप अपने कार्य को पूरा करने में मजबूती से डटे रहेंगे जिससे आपके कार्य पुरे हो भी जाएंगे। सेहत बढ़िया रहेगी। खर्चों में तेजी आएगी। आय सामान्य रहेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपका ध्यान पूरी तरह से अपने जिसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी बढ़ेगी, खर्चे कम होंगे। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है और इस दिशा में आप आगे भी बढ़ेंगे। दिनभर की व्यस्तता के बाद शाम का समय दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 12 मई 2022 राशिफल। दिन मान-सम्मान में वृद्धि करवाने वाला रहेगा। पारिवारिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा जिसकी वजह से रुके हुए कार्य पुरे होंगे उनमें सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं इस वजह से आपके खर्चे भी एकदम से बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। किसी बात पर बड़ा विवाद संभव है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव भरा दिन रह सकता है। मानसिक चिंताओं में वृद्धि के योग हैं। गृहस्थ जीवन में किसी पुराणी बात पर विवाद गहरा सकता है। लम्बे समय से जिस योजना पर कार्य कर रहे हैं वो फलीभूत होती दिख रही है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कारोबारिक सिलसिले से ययात्रा करनी पद सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय बाद उत्साहित महसूस करेंगे जिस वजह से किसी भी तरह के काम को आप समय से पहले निपटा लेंगे। पारिवारिक जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्य के सिलसिले में दिन सामान्य है। कारोबारियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नयी ज़िम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। ज्यादा किसी पर विश्वास न करें और अपने काम से काम रखें । किसी बात को लेकर आप असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें। संतान के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो की आपके लिए बहुत लाभप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधानी रखनी होगी। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से सावधान रहे काम खराब करने का प्रयास कर सकते हैं और सफल भी हो सकते हैं। सहयोगी आपकी हर संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे।

कुम्भ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है जिस वजह से थोड़े परेशान रह सकते हैं। कार्य के सिलसिले में दिन अच्छा है। भाई-बहनों के बीच का विवाद गहरा सकता है कोई तीसरा इंसान आपके विवाद का फायदा उठा सकता है, सचेत रहें। अपनी बातों में किसी को भी हस्तक्षेप न करने दें अन्यथा काम बिगड़ सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियों को हाथ में लेंगे और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा भी करेंगे। लम्बे समय बाद संतान के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता अच्छे नतीजे लेकर आएगी। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

नोट- 12 मई 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here