कन्या वाले की मौज, वृष राशि वाले रहें सावधान

93
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

18 November’s rashifal and panchang : कन्या वाले की मौज है। वृष राशि वाले सावधान रहें। मैं जानकारी दे रहा हूं 18 नवंबर के राशिफल की। साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा में नहीं जाना चाहिए। यात्रा जरूरी हो तो बचाव के लिए क्या उपाय करें?

बुधवार का पंचांग

18 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी रात 11.16 बजे तक। नक्षत्र- मूल सुबह 10.40 बजे तक। योग- धृति दिन के 12.31 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.46 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- दिन के 12.06 से 01.26 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

19 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी रात 09.59 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा सुबह 09.36 बजे तक। योग- शूल सुबह के 09.59 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.47 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- दिन के 01.26 से 02.46 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.45 से 12.28 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 नवंबर का राशिफल

कन्या वाले की मौज रहेगी। वृष राशि वाले को सावधान रहना चाहिए। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। नीचे पढ़ें 18 नवंबर का राशिफल। इसमें पढ़ें हर राशि के बारे में। जानें कि किस राशि वाले का दिन कैसा बीतेगा?

मेष

जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। आय की स्थिति में सुधार का योग है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिस कार्य को काफी समय से करने का प्रयास कर रहे हैं, वह पूरा होगा। राजनीति में सक्रिय लोग विरोधियों से सतर्क रहें। उनसे परेशानी हो सकती है।

वृष

कन्या वाले की मौज है लेकिन वृष वाले सावधान रहें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी साजिश रच सकते हैं। थोड़ी सी भी चूक भारी पड़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अर्थ का अनर्थ बना दिया जा सकता है।

मिथुन

आपके सार्थक प्रयास से कार्य पूरे होंगे। पुरानी उलझनों से मुक्ति मिलेगी। प्रियजनों से काफी समय बाद मुलाकात का योग है। इससे उत्सव सा माहौल बनेगा। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। आय में थोड़ी कमी हो सकती है। इससे असंतोष बढ़ेगा।

कर्क

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। इससे आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। पारिवार के मोर्चे पर थोड़ी चुनौती रहेगी। इससे मन असंतुष्ट रह सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। अन्यथा थोड़ी परेशानी हो सकती है।

सिंह

कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा से छुटकारा मिल सकता है। सहयोगियों की मदद से मन प्रसन्न रहेगा। भूमि या भवन खरीद की योजना बनेगी। यात्रा का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

कन्या

कन्या वाले की मौज रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आजीविका संबंधी प्रयास सफल होंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान या छोटे भाई-बहन से खुशी मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बन रहा है।

तुला

कारोबार में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार के व्यवहार से मन खिन्न हो सकता है। खान-पान में सतर्कता बरतें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझेंगे। संयमित आचरण करें। बड़ों का साथ मिलेगा। फिजूलखर्ची से बचें।

वृश्चिक

नौकरी में असंतोषजनक स्थिति रहेगी। अनावश्यक खींचतान में फंसेंगे। कारोबारियों को भी सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर भी बहुत अधिक विश्वास नहीं करें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय है। उन्हें सफलता मिल सकती है।

धनु

रोजगार के क्षेत्र में प्रगति का योग है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। राजनीतिक संबंध मजबूत हो सकते हैं। सुख-समृद्धि का योग बन रहा है। दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। वह लाभकारी रहेगी। अनावश्यक खर्च से परहेज करें।

मकर

पुरानी उलझी समस्या का समाधान होगा। कारोबार में सुधार का योग है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी स्वजन के स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। धैर्य व संयम बनाए रखें। चिंता की बात नहीं है।

कुंभ

काफी समय से बन रही योजना पर आगे बढ़ने का समय आ गया है। रोजगार संबंधी प्रयास को मजबूती मिलेगी। जिन लोगों से संबंध बिगड़े थे, उनमें सुधार होगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

मीन

आपके अनुभव व कौशल से समस्याएं सुलझ जाएंगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी बढ़ेगी। इससे आपकी छवि में निखार आएगा। यात्रा से काम पूरे होंगे। मनोरंजन का अवसर भी मिलेगा। इस मौके का फायदा उठाएं।

नोट- कन्या वाले की मौज में आपने राशिफल पढ़ा। साथ में दिशा शूल के बारे में जाना। उस दिशा में यात्रा जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर यात्रा करें। दोष में कमी होगी।

यह भी पढ़ें- षोडषी भोग और मोक्ष देती हैं, नित्य करें पूजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here