30 दिसंबर का राशिफल जानें, साथ ही पढ़ें पंचांग

101
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

30 december’s rashifal and panchang : 30 दिसंबर का राशिफल जानें। इसके साथ ही पढ़ें दो दिन का पंचांग। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। साथ में नक्षत्र और योग की जानकारी भी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

30 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा सुबह 08.57 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा शाम के 06.55 बजे तक। योग- ब्रह्म दोपहर बाद के 03.44 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.34 बजे। राहुकाल- दिन के 12.24 से 01.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.03 से 12.44 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

31 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा सुबह 09.30 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु रात के 07.49 बजे तक। योग- इंद्र दोपहर के 02.52 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.35 बजे। राहुकाल- दिन के 01.42 से 03.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.04 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

30 दिसंबर का राशिफल

30 दिसंबर का राशिफल जानें। जानें किस राशि वाले का रहेगा दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे? कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आज आपका समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में फायदा होने की संभावना है। हालांकि बड़ी किसी योजना को फिलहाल के लिए टाल दें। अभी नए काम के लिए समय अनुकूल नहीं है। नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

वृष

आज का दिन मिश्रित फल वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होने का योग है। परिवार में किसी बड़े की सलाह फायदेमंद होगी। उस पर ध्यान दें। कारोबारी फिलहाल अपने काम पर ही ध्यान दें। कारोबार में विस्तार या किसी नई योजना पर फोकस नहीं करें। संतान या छोटे भाई-बहन से थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौती वाला दिन है। विरोधियों की वजह से थोड़े चिंतित रह सकते हैं। उससे थोड़ी परेशानी भी होगी। हालांकि निश्चिंत रहें वे आपका कोई बड़ा नुकसान नहीं कर सकेंगे। अपने खान-पान पर ध्यान दें। कामकाज संबंधी यात्राएं हो सकती हैं। अति आत्मविश्वास में कोई भी निर्णय लेने से बचें।

कर्क

नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिल सकता है। मौके का लाभ उठाएं। छात्रों के लिए समय अच्छा है। नौकरी के लिए प्रयासरत है तो सफलता मिलेगी। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। नया कार्य शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

सिंह

कारोबारियों का छोटी-मोटी यात्रा का योग बन रहा है। बात करते समय शब्दों का चुनाव सावधानीपूर्वक करें। अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं। किसी भी कार्य को टालने की प्रवृत्ति से बचें। इससे वह काम लटक जाएगा। विरोधियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इस वजह से मानसिक तनाव महसूस होगा।

कन्या

संतान के लिए समय अच्छा है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ अपनी बातें साझा करें। उसका फायदा मिलेगा। पारिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

तुला

कार्यक्षेत्र में आप हर चुनौती का मुकाबला करने में सफल रहेंगे। कारोबारियों का काम और आगे बढ़ेगा। आय वृद्धि के योग हैं। विरोधियों पर नजर रखें। वे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। मन भटक सकता है। इससे कार्य में गड़बड़ी की संभावना है।

वृश्चिक

भौतिक सुख-साधनों पर अधिक खर्च होने का योग है। किसी करीबी के भविष्य की चिंता हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से आ रही कोई रुकावट खत्म हो जाएगी।  परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

धनु

उच्च शिक्षा की कोशिश में लगे लोगों के लिए समय अच्छा है। नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन वृद्धि की संभावना सकती है। हालांकि निवेश या जमीन-मकान की खरीद में पैसे लगा सकते हैं। भविष्य में इसका फायदा मिलेगा। घरेलू विवाद सुलझ जाएंगे।

मकर

कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। परिवारीजनों के बीच मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबारियों का समय ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य की गति धीमी पड़ सकती है। इससे परेशान न हों। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आप सफल रहेंगे।

कुंभ

आज का दिन अनुकूल है। धन लाभ के साथ ही प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है। कारोबारी आज कहीं पैसा लगाने से बचें। उन्हें नुकसान होने का खतरा है। लेन-देन का विवाद सुलझ सकता है। कोई जमीन-जायदाद बेचने के बारे में सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। लाभ होने की संभावना है।

मीन

रोजी-रोजगार के लिहाज से दिन अच्छा है। पिछले कुछ दिनों में किए गए काम का अपेक्षानुसार परिणाम मिल सकता है। परिवार में धर्म-कर्म का आयोजन हो सकता है। पूजा पाठ में मन लगेगा। इससे मन को शांति मिलेगी। किसी भी कार्य में मां का सहयोग मिलेगा। खान-पान में सतर्कता रखें।

नोट- 30 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- ऐसे होंगे श्रीकृष्ण प्रसन्न, पूरी होगी हर मनोकामना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here