24 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें क्या कहती है आपकी राशि

233
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 24 january : 24 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें क्या कहती है आपकी राशि? इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

24 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी रात के 10.57 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी रात के 12.01 बजे तक। योग- ब्रह्म रात के 10.30 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.54 बजे। राहुकाल- दिन के 04.34 से 05.54 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

25 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी रात के 12.24 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा रात के 01.56 बजे तक। योग- इंद्र रात के 10.29 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.55 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.33 से 09.53 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 जनवरी का राशिफल

पढ़ें 24 जनवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

निवेश के लिए समय अच्छा है। इससे भविष्य में फायदा हो सकता है। आय वृद्धि के योग हैं। साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष

आप थोड़े महत्वकांक्षी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का ध्यान आप पर रहेगा। अपने काम में पूरी तरह से सफल होंगे। पैसों से जुड़े मामले में लापरवाही करने से बचें। भाग्य का बहुत ज्यादा साथ नहीं मिल पाएगा। रिश्तों के मामले में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

मिथुन

पैसों से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। उधार लेन-देन से बचें। कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा। व्यस्तता रहेगी। धैर्य रखें। साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों की बात बिगड़ सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। रोजमर्रा के काम में किसी तरह का विवाद हो सकता है।

कर्क

निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। परिवार के साथ समय ठीक बीतेगा। पैसा उधार देने से बचें। विरोधी कुछ परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। विद्यार्थी वर्ग थोड़े परेशान रह सकते हैं।

सिंह

आत्मविश्वास बनाकर रखें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। संबंध मजबूत होंगे। जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। किसी से मदद की अपेक्षा कर रहे हैं, तो निराशा हाथ लग सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में संभलकर रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी।

कन्या

रचनात्मक गतिविधियों में आपका मन लग सकता है। अपनी भावनाएं किसी करीबी से साझा करें। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आपको लेना पड़ सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। निवेश करने से बचें। जोखिम भरे फैसले टाल दें।

तुला

24 जनवरी का राशिफल आपके अनुकूल है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसे की लिहाज से समय अच्छा है। धन लाभ हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा। सभी काम समय पर पूरे हो होंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य है।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। भविष्य में यह फायदेमंद सिद्ध होगी। मौके का फायदा समझदारी से उठाएं। कोई नया काम करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह-मशवरा अवश्य कर लें। निवेश या पैसे के लेन-देन में अधिक सतर्क रहें। धन हानि होने का खतरा है।

धनु

परिस्थितियां के साथ तालमेल बिठाने में आप सफल रहेंगे। पैसों से जुड़े मामले और उलझ सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। कोई भी अहम फैसला सोच-समझ कर लें। पैसे उधार देने से बचें। कारोबारी किसी अनजान पर भरोसा नहीं करें।

मकर

आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। वे आने वाले दिनों में कारगर सिद्ध होंगे। पैसे बचाने के नए उपाय आपके दिमाग में आ सकते हैं। कारोबार से जुड़ी यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा। खर्च होने का भी योग है।

कुंभ

पूर्व में की गई किसी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। सामाजिक विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कुछ समस्याओं को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। कारोबार में फायदा होने की संभावना है। संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मीन

कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आप पर काम का दबाव अधिक बढ़ जाएगा। शिक्षा की दिशा में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। समस्या के हल में उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

नोट- 24 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों।

यह भी पढ़ें- भगवान शिव से जुड़े महत्वपूर्ण और जाने-अनजाने रहस्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here