दस अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

71
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 10 April : दस अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

9 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 01.23 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु अगले दिन तड़के 04.31 बजे तक। योग- अतिगंड दिन के 11.25 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.02 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.43 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.13 से 10.48 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.58 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

10 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी अगले दिन तड़के 03.15 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य पूरा दिन व पूरी रात तक। योग- सुकर्मा दिन के 12.04 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.01 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.44 बजे। राहुकाल- शाम के 05.09 से 06.44 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.57 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दस अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें दस अप्रैल 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आर्थिक दृष्टिकोण से निराश कर सकता है। सूझ-बूझ से कार्य करेंगे तो स्थिति में सुधार आ सकता है। क्रोध में आ कर किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें अन्यथा खुद को हानि पहुँच सकती है। कारोबारियों के लिए दिन थोड़ा हताश करने वाला हो सकता है। घर-परिवार के लोग आपके पास अपनी परेशानियों को लेकर आ सकते हैं। किसी भी कार्य में अति आत्मविश्वास की भावना से बचें। किसी पर भी आँख मूँद कर भरोसा करने से बचें। पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं ।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन हताश करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में ज्यादा बोलने से बचें। किसी को भी व्यर्थ का ज्ञान देने से बचें विवाद हो सकता है। घर-परिवार में छोटी-मोटी बात पर विवाद खड़ा हो सकता है। कहीं से लाभ की उम्मीद कर रहे थे तो नुकसान हो सकता है। शाम क वक़्त दोस्तों के साथ मौज-मास्टरी करने से मन थोड़ा हल्का लगेगा। रक्त पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन ठीक ठाक रहेगा। अनिर्णय की स्थित किसी भी कार्य को समय पर होने से रोकेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को आलस में आकर टाल सकते हैं। विवाह योग लोगों की बात बन सकती है। खुद के ऊपर खर्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दस अप्रैल 2022 राशिफल मन में असंतोष की भावना की उत्पान हो सकती है। कार्य के सिलसिले में भाग-दौड़ लगी रहेगी जिस वजह से कुछ व्यर्थ के खर्चे हो सकते हैं। किसी भी काम को जल्दबाज़ी में करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पिता का ध्यान रखें स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। भाई – बहनों के साथ घूमने – फिरने का कार्यक्रम बन सकता है समंधो में मज़बूती आएगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) अपनी ज़िद की वजह से आप किसी विवाद में पड़ सकते हैं। आपके करीबी आपसे मन की बात बोलने में कतराएंगे। दिन के आरंभ में आलस्य रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जोड़-तोड़ कर सभी कार्य आप समय पर पुरे कर लेंगे। पूर्व में किये गए निवेश से फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग भाग्य भरोसे न बैठें अपना अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। कारोबारियों को नयी योजना से लफायदा होने के योग हैं। धर्म – कर्म के कार्य पर पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद होने के योग हैं। माता के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) पूर्व में की गई किसी गलती को लेकर शर्मिंदा हो सकते हैं । व्यवहारिकता की कमी की वजह से संबंधों में खटास लाएगी। बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। साझेदारों के साथ समंधो में घनिष्ठता आएगी। कुछ करीबी लोग आपसे मतलब निकल सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों पर खर्चा हो सकता है परन्तु व्यर्थ की चीज़ों पर खर्च करने से बचें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपकी अपेक्षा के विपरीत रहेगा। कुछ जरुरी मुद्दों पर पिता की सलाह ले सकते हैं। मानसिक रूप से परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रह सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिये सफलता लेकर आएगा। आवेश में आकर किसी भी तरह के निर्णय लेने से बचें गलत हो सकते हैं। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसे पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।धन की आमद निश्चित होगी इसमे थोड़े विलंब से निराश ना हों । संपत्ति संबंधित सुख में कमी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी से कहासुनी हो सकती है । परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

धनु

मन इधर-उधर की बातों में अधिक रहेगा। दिमाग यहां-वहां रहने से कार्य ख़राब हो सकता है। कार्य से आशा अनुरूप लाभ न मिलने से थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी करीबी पर धन खरच हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा उनकी मदद से आपका काम समय पर पूरा हो जायेगा। भाई-बहनों के साथ विचारों का टकराव हो सकता है जिस वजह से छोटा-मोटा विवाद संभव है जो की तुरंत सुलझ भी जायेगा। संतान का पूर्ण तरह से सहयोग मिलेगा।

मकर

सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा जिस वजह से रोज़मर्रा के कार्य प्रभावित हो सकते हैं । लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। कार्य में गंभीरता बना कर रखेंगे तो आय के नए मार्ग खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोग किसी कारण से परेशान रह सकते हैं। कारोबारियों के साथ में धन नई रुकेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना लें।

कुंभ

जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे किसी न किसी वजह से उसमें बाधा उत्पन्न होती रहेगी। एकाग्रता के साथ कार्य करेंगे तो सभी कार्य समय पर पुरे हो जाएंगे। कारोबार की गति मध्यान तक धीमी रहेगी। मध्यान बाद अकस्मात लाभ के सौदे मिलने से धन की आमद निश्चित होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घरेलू सुख-सुविधा संघर्ष के बाद ही जुटा पाएंगे। विरोधियों के प्रति ढुलमुल रवैया आगे हानि का कारण बन सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते है।

मीन

आज का दिन आशानुकूल रहेगा धन का खर्च विशेष रहेग। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी फिर भी दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समस्याएं बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है। माता अथवा पति-पत्नी में व्यवहारिकता की कमी रहेगी। छोटी सी बात का विवाद हो सकता है। सरकारी कार्यो में आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। खान-पान में संयम रखें पेट की समस्या हो सकती हैं ।

नोट- छह अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द या दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here