19 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

84
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 19 April : 19 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

19 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया दिन के 04.38 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा रात के 01.39 बजे तक। योग- व्यतिपात शाम के 05.02 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.52 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.49 बजे। राहुकाल- दिन के 03.35 से शाम के 05.12 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.55 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

20 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी दिन के 01.52 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा रात के 11.41 बजे तक। योग- वरीयान दिन के 01.40 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.51 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.50 बजे। राहुकाल- दिन के 12.20 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

19 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 19 अप्रैल 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) स्वास्थ्य थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में गंभीरता बना कर रखें। कामकाज की गति धीमी रहेगी। कार्यों की गति धीमी रहेगी। आय के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा।

वृषभ

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) विवाह के इच्छुक लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव आ सकते हैं । कारोबार में सफलता के योग हैं। विरोधी दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। घर-परिवार में किसी का स्वास्थय परेशान कर सकता है ।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। ज़मीन-भूमि में निवेश फायदे का सौदा हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे। पारिवारिक सहयोग से कोई कार्य आसानी से निपट जाएगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 19 अप्रैल 2022 राशिफल। बुद्धि-विवेक से किये गए कार्य सफल रहेंगे। लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा के समय सावधानी रखें। किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे। विवाद करने से बचें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो)  कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक मुद्दों को लेकर परेशान रह सकते हैं। मेहनत की अपेक्षा लाभ नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं। किसी से अपेक्षा न करें। कारोबार ठीक चलेगा। जोखिम भरे कार्यों को फ़िलहाल के लिए टाल दें। आय में निश्चितता रहेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) मित्रों की सहायता करने में आप सफल रहेंगे। मेहनत का पूरी तरह से फल मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी से सम्बन्ध मज़बूत होंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। समय अनुकूल है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) किसी दूर स्थित रिश्तेदार से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास व मनोबल बढ़ेगा। किसी बड़ी योजना पर कार्य शुरू करेंगे। राजनीति में सक्रिय लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर पर किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी करने से बचें । शारीरिक कष्ट से परेशान हो सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ होने के योग हैं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। निवेश में जल्दबाजी करने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। यात्रा में जल्दबाजी करने से बचें, नुकसान हो सकता है। चिंता तथा तनाव से ग्रस्त रह सकते हैं। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा देने से बचें। कारोबार की गति धीमी रहेगी। जोखिम भरे कार्यों को अभी के लिए टाल दें। बेचैनी महसूस कर सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कोई बड़ी बाधा कारोबार में उत्पन्न हो सकती है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार के सिलसिले में की गयी यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाने में सफल रहेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) समाजसेवा में मन लगेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई आर्थिक योजनाएं बना सकते हैं। कार्य करने के तरीके में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रभावक्षेत्र में वृद्धि होगी। कारोबार बढ़ाने के विचार मन में आ सकते हैं। भाइयों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) सरकारी कार्य बिना बाधा के पूर्ण हो जायेंगे। लाभ कमाने के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। नौकरीपेशा में सहयोगियों का साथ मिलेगा। निवेश करने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें।

नोट- 19 अप्रैल 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ या दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here