12 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

181
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 12 march : 12 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

12 मार्च का पंचांग

12 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी दोपहर के 03.02 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा रात के 10.51 बजे तक। योग- सिद्ध दिन के 08.30 बजे तक। दिशा शूल- दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.28 बजे। राहुकाल- दिन के 11.02 से 12.31 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.07 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 मार्च का पंचांग

13 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या दिन के 03.50 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद रात के 12.22 बजे तक। योग- साध्य सुबह के 07.55 बजे तक। दिशा शूल- दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.33 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.28 बजे। राहुकाल- दिन के 09.32 से 11.01 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.07 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 मार्च का राशिफल

पढ़ें 12 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कामकाज के संबंध में यात्रा का योग बन रहा है। इससे लाभ होने की संभावना है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलने लगेगा। आर्थिक मामलों में फिलहाल जल्दबाजी नहीं करें। धैर्य रखने पर धन के साथ सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। मेहनत करने पर प्रशंसा मिलेगी।

वृष

नौकरीपेशा लोग आज प्रयोग करने से बचें। अन्यथा अन्य लोगों की गलती आपके सिर आएगी। धन की आमद आज कम होगी लेकिन खर्च उस तुलना में ज्यादा होगा। पारिवारिक वातावरण में विरोधाभास का अनुभव होगा। जिससे सहयोग की उम्मीद करेंगे, वही अपना स्वार्थ सिद्ध करने के प्रयास में रहेगा।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

दिन व्यस्तता में बीतेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ मिलकर मौज-मस्ती करने में निकल सकते हैं। एकाग्रता में कमी आ सकती है। कारोबारी अपना पूरा ध्यान व्यापार पर लगाएंगे। पैसों से जुड़ा हिसाब-किताब में सतर्कता बरतें। कोई रुपये से जुड़ा छल करने का प्रयास कर सकता है।

कर्क

धन की प्राप्ति होने के योग हैं। इससे कई रुके हुए कार्य फिर से चल पड़ेंगे। ग्रहदशा आपके अनुकूल है। किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान निकालने में आप सक्षम है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। मित्रों की मदद से कारोबार को बड़ा फायदा हो सकता है। नया मकान या भूमि खरीदने का योग बन रहा है।

सिंह

आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन में बेचैनी रहेगी। आधे दिन तक स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब रह सकता है। इसका असर कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा। खुद शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान रहने के बाद भी पास के लोगों को अपने मजाकिया व्यवहार से हंसने पर मजबूर कर देंगे। आर्थिक रूप से दिन ठीक नहीं है। निवेश से बचें।

कन्या

12 मार्च का राशिफल आपके अनुकूल है। दिन सुख-समृद्धि में बीतेगा। ग्रहों के शुभ योग दिन को खास बना सकते हैं। घर-परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज समय अच्छा है। इसका लाभ उठाएं। नौकरीपेशा व व्यापारियों को लाभ होने के योग हैं।

तुला

स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ी परेशानी वाला हो सकता है। मौसमी बीमारी का खतरा है। कार्य-व्यवसाय में कुछ समय के लिए निराशाजनक परिणाम मिलने से उदास होंगे। फिर भी परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल कर कहीं न कहीं से लाभ अवश्य मिलेगा। धन की आमद में थोड़ा व्यवधान आएगा।

वृश्चिक

धनलाभ की संभावनाएं बनेंगी। हालांकि अंतिम चरण में पहुंचकर वह या तो निरस्त होंगी या बहुत कम प्राप्त होने से मन निराश होगा। आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। बहुत कम बोलें। खासकर महिलाएं पुरानी बातों को भूलकर नए कार्यों पर ध्यान दें। अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं।

धनु

समय प्रसन्नता में बीतेगा। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी संपत्ति को खरीदने में लंबे समय से योजना बन रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे।

मकर

समय अच्छा है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में पुराने सभी कार्य बहुत ही सावधानी से निपटाएं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी को आपकी जरूरत हो सकती है। उनका ध्यान रखें। उनके साथ समय बिताएं। कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है।

कुंभ

खाने पीने में संयम रखें। अन्यथा अनावश्यक परेशानी में फंसेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके धैर्य और नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। प्रलोभन भी दिए जाएंगे। इनसे दूर रहे अन्यथा ठगी के शिकार हो सकते है। दिन के आरंभ में बुद्धि-विवेक से काम लेना दोपहर बाद लाभ के मार्ग खोलेगा। धन की आमद आज आशाजनक नहीं होगी।

मीन

कारोबारियों को बहुत अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। तभी सफलता मिलने के योग हैं। किसी खास से आपको तकलीफ पहुंच सकती है। इसलिए सावधान रहें। आपके किसी व्यवहार की वजह से आसपास के लोगों को आपसे परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। हालांकि सुधार के प्रयास सफल होंगे।

नोट- 12 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here