13 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

122
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 13 July : 13 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

13 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया सुबह 08.24 बजे तक। नक्षत्र- मघा पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.41 बजे तक। योग- सिद्धि दिन के 02.49 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.21 बजे। राहुकाल- दिन के 03.54 से 05.38 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

14 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी सुबह 08.02 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.43 बजे तक। योग- व्यतिपात दिन के 01.27 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.33 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.21 बजे। राहुकाल- दिन के 12.27 से 02.10 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 13 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज धन प्राप्ति योग अच्छा है। हालांकि खर्च जल्दी हो जाएगा। खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाने से आर्थिक समस्या हो सकती है। कला-संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा अवसर मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में विस्तार की योजना बनाएंगे। भविष्य में उसका लाभ भी मिलेगा। आज कहीं भी धन का निवेश नहीं करें। उसके फंसने का खतरा है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप अपनी सफलता की कहानी अपनी क्षमता से लिखेंगे। घर-बाहर सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। दिन शुभ फलों की प्राप्ति कराएगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध से बचें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दूसरों की आलोचना करने वाले अपने स्वभाव पर अंकुश लगाएं। अन्यथा प्रियजनों से भी संबंध में खटास आ जाएगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी पर आश्रित रहना पड़ेगा। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। भरपूर प्रयास करें तो पुराने और रुके हुए कार्यों को आज पूरा कर सकेंगे। यदि किसी नई योजना पर काम करने की योजना है तो समय पर पूरा होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 13 जुलाई का राशिफल आपके अनुकूल है। आज आपको उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कद भी बढ़ेगा। इससे आपको संतुष्टि और प्रसन्नता मिलेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज भाग्य आपके साथ रहेगा। नई योजना में लाभ प्राप्त होगा। काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कारोबारियों को व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ेगा। फिर भी काम लायक लाभ मिल जाएगा। आज अहम निर्णय लेने से बचें। जल्दबाजी में लिए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज दैनिक कार्यों में भी सावधानी बरतें। दोपहर तक दिनचर्या सामान्य रहेगी। जोड़–तोड़ से कार्य चलते रहेंगे। रोजगार के क्षेत्र में समस्या बनी रहेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक रूप से दिन उथल-पुथल वाला रहेगा। आकस्मिक रूप से बड़े खर्च हो सकते हैं। आध्यात्मिक रुचि रहने पर भी एकाग्रता की कमी महसूस करेंगे। इससे सफलता संदिग्ध रहेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए अनुकूल है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। यदि जीवनसाथी से कोई विवाद है तो वह आज समाप्त होगा। कुल मिलाकर दिन आनंददायक रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज अत्यंत सावधान रहें। वाणी में मधुरता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में परेशानी संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इससे भागदौड़ अधिक रहेगी।

नोट- 13 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- मनु स्मृति : सामाजिक समरसता का देती है संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here