13 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

151
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 13 June : 13 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

13 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया रात के 09.40 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु शाम के 07.01 बजे तक। योग- वृद्धि सुबह के 09.31 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.20 बजे। राहुकाल- शाम के 05.35 से 07.20 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.53 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

14 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी रात के 10.34 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात के 08.37 बजे तक। योग- ध्रुव सुबह के 09.28 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.20 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.07 से 08.52 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.54 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 जून का राशिफल

पढ़ें 13 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कारोबार विस्तार करने के बारे में सोच रहे कारोबारियों को सफलता मिलेगी। आशा के अनुरूप लाभ होगा। आज आप किसी की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) छोटी-मोटी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आकस्मिक खर्च के कारण आप पर दबाव बना रहेगा। आज किसी भी बड़े काम को हाथ में लेने से बचें। इसके लिए समय अनुकूल नहीं है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) जीवनसाथी से विवाद होने का खतरा है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन आपके अनुकूल है। पुरानी योजना पर अमल कर दें। सफलता मिलने का योग हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी का ध्यान रखें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। भाग्य का उतना ही साथ मिलेगा जितनी मेहनत करेंगे। उसमें भी कोई नया काम शुरू करने से परहेज करें। बड़े फैसले से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 13 जून का राशिफल मिला-जुला रहेगा। अपने काम पर फोकस करें। अनावश्यक बातों और चर्चा में समय नहीं गवाएं। अन्यथा नुकसान हो सकता है। मनोरंजक यात्रा पर जाने का योग है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। घर-बाहर का संतुलन बनाने में कड़ी मेहनत करनी होगी। इससे थकान हावी हो सकती है। मेहनत के बाद भी कोई नकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। आज बहुत ही सावधानी के साथ कार्य करें। अन्यथा लंबे समय से कर रहे काम में नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) जीवनसाथी के स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। खर्च होने से बजट पर असर पड़ेगा। निवेश के लिए समय उपयुक्त है। अच्छा फायदा होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहेगा। इससे काम करने में मन लगेगा। कारोबारियों को कामकाज बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को खुशखबरी मिल सकती है। कला के क्षेत्र में काम करने वाले के लिए भी समय ठीक है। संतान के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। विशेष रूप से नए कार्य के लिए अच्छा समय है। भूमि व भवन की खरीद-बिक्री के क्षेत्र में काम करने वाले को अधिक लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

नोट- 13 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

भी पढ़ें- बेजोड़ है सिद्धकुंजिका स्तोत्र और बीसा यंत्र अनुष्ठान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here