13 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

142
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 13 May : 13 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

13 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र- रोहिणी पूरा दिन और पूरी रात। योग- अतिगंड रात के 12.51 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.04 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

14 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया सुबह के 05.38 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी सुबह के 05.45 बजे तक। योग- सुकर्मा रात के 01.47 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.04 बजे। राहुकाल- दिन के 10.36 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 10.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 मई का राशिफल

पढ़ें 13 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कार्यक्षेत्र में थोड़ा फेरबदल संभव है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। इस दौरान विरोधी सक्रिय रहेंगे। उनसे सतर्क रहें। व्यर्थ समय न गंवाएं। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। कानूनी विवाद दूर होगा।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कल की ही तरह आज का दिन भी ठीक-ठाक व्यतीत करेंगे। सर्दी-जुकाम के कारण स्वास्थ्य नरम रह सकता है। सावधानी बरतें। हालांकि इसके बाद भी आपकी दिनचर्या पर इसका विशेष असर नहीं पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) काफी समय से लंबित योजना फलीभूत होगी। आज आप दूसरों की सहायता कर सकेंगे। इससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आय में वृद्धि होने का योग है। शेयर मार्केट निवेश करने पर लाभ होगा।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। धन लाभ का कोई भी अवसर आज नहीं चूकेंगे पुराने रुके धन प्राप्ति की संभावना है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। दिन भर व्यस्तता में बीतेगा। इससे थकान महसूस होगी।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। काम को लेकर गंभीर रहेंगे। इसके बाद भी परेशानी हो सकती है। व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। इससे अटके काम बना सकते हैं। बड़े लोगों की दया दृष्टि रहने से अपनी बात मनवा लेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। निवेश करने पर लाभ मिलने का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 13 मई का राशिफल आपके लिए ठीक है। लाभ की ज्यादा परवाह नहीं करेंगे। आज आप निश्चिंत होकर दिन बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा। आशा से अधिक लाभ हो सकता है। परिजनों के साथ समय बिताकर आनंद की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) नौकरी में आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। कारोबारियों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा। आज किसी काम में जल्दबाजी न करें। इससे काम खराब हो सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। आय में निश्चितता बनी रहेगी।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) बीते कुछ दिनों की तुलना में आज राहत अनुभव करेंगे। काम का बोझ कम रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। गूढ़ विषयों को जानने में अधिक रुचि लेंगे। परिवार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार रहेगा।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कारोबारियों के लिए आज दिन मिला-जुला रहेगा। पैसे की आमद थोड़ी कठिन होगी। इसमें खास मुनाफा निकाल पाना आज संभव नहीं होगा। घर एवं बाहर के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। इससे अत्यन्त थकान महसूस करेंगे।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल होंगे। विद्यार्थियों को भी सफलता प्राप्त करने का योग है। भूमि या मकान संबंधी कार्य करने वाले को बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शरीर में दर्द की शिकायत रह सकती है। इसके कारण कार्य में भी थोड़ा असर पड़ सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अनावश्यक खर्च होने का योग है। दूसरे के विवाद से खुद को दूर रखें। इससे परेशानी हो सकती है।

नोट- 13 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here