16 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

128
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 16 april : 16 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

16 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी शाम के 06.05 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी रात के 11.40 बजे तक। योग- सौभाग्य शाम के 06.24 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.55 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.47 बजे। राहुकाल- दिन के 10.44 से 12.21 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.55 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

17 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी रात के 08.32 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा रात के 02.34 बजे तक। योग- शोभन रात के 07.19 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.54 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.48 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.07 से 10.44 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.55 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 16 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। आय का योग बन रहा है। दिन व्यस्तता में बीतेगा। शाम के समय कुछ थकान महसूस हो सकती है। जीवनसाथी से अनबन का योग है। इसलिए सतर्क रहें। व्यर्थ के व्यय से परहेज करने की कोशिश करें।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें राहत मिलेगी। रोजगार के क्षेत्र से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। शाम के समय अपने प्रियजनों के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर सलाह मशवरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को थोड़ी समस्या होगी।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपका पुरुषार्थ ही आपके काम आएगा। अपने कठिन अनुभवों से सबक लेकर आपको खुद आगे बढ़ना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसा करने पर आपको सफलता भी मिलेगी। किसी नजदीकी से आज अनबन हो सकती है।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कोई भी निर्णय लेते समय सोच-विचार कर लें। तभी उसमें सफलता मिल सकेगी। आज संतान के कार्य से आपको गर्व महसूस होगा। सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का कद बढ़ेगा।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) अपने आलस्य का त्याग करें। तभी आगे बढ़ सकेंगे। रुके हुए कार्यों को पहले पूरा करें। अन्यथा उसके कारण आज प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्य विस्तार की नई योजनाएं आपको कामयाबी की सीढ़ी चढ़ाएंगी। इसके लिए जरूरी है कि फैसले लेते समय दूसरों की सलाह से ज्यादा दिल की आवाज को सुनें। किसी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 16 अप्रैल का राशिफल चुनौतियां लेकर आया है। इसमें जहां थोड़ी परेशानी है, वहीं नए अवसर के द्वार भी खुल सकते हैं। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र और बाहर में विरोधी आपके खिलाफ साजिश करेंगे।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दूसरों की कुछ गलतियों को माफ करना सीखें। इससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की सलाह से आपकी समस्याएं दूर होंगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। संतान से सुखद सूचना मिल सकती है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल है। निवेश करने या नए मकान खरीदने की योजना है तो आगे बढ़ें। सफलता का योग है। शाम के समय परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) अपने व्यवहार और बातचीत में संयम बरतें। अन्यथा इसका गलत अर्थ निकाला जा सकता है। कार्यक्षेत्र में सिर्फ काम पर फोकस करें। निजी संबंधों पर आपकी भावनाएं हावी रहेंगी। आज कार्यक्षेत्र या परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दोपहर तक विरोधी हावी होने की कोशिश में रहेंगे। उन्हें सफलता मिलती भी दिखेगी। दोपहर बाद स्थिति आपके नियंत्रण में आती जाएगी। कार्यक्षेत्र में आज सफलता की उम्मीद है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) रचनात्मक प्रवृत्ति से आज आपके प्रयास की सराहना होगी। सफलता मिलने का भी योग है। नए लोगों के साथ संपर्क स्थापित करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। वह आपको लाभ पहुंचाएगी।

नोट- 16 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here