16 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

140
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 16 July : 16 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

16 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी सुबह 06.06 बजे तक। उसके बाद सप्तमी पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.34 बजे तक। नक्षत्र- हस्त रात के 02.37 बजे तक। योग- परिघ सुबह के 09.43 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.20 बजे। राहुकाल- दिन के 10.44 से 12.27 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

17 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी रात के 02.41 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा रात के 01.33 बजे तक। योग- शिव सुबह के 07.24 बजे तक। सिद्ध पूरा दिन और पूरी रात तड़के 04.48 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.20 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.01 से 10.44 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 16 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन के प्रारंभ में पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। इस कारण अपने आगे किसी की नहीं सुनेंगे। परिणामस्वरूप हानि का खतरा है। कार्य व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। घरेलू आवश्यकता पूर्ति उलझेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) अपनी वाणी पर संयम रखें। पुराने निवेश से आपको लाभ मिलेगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ उठाने का भरपूर मौका मिलेगा। अधिकारी से किसी जरूरी कार्य पर चर्चा कर सकते हैं। पुराने मित्रों से आकस्मिक मुलाकात होगी। कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए यह उपयुक्त समय है। हालांकि इसके लिए अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें। लेन-देन के लिए समय ठीक नहीं है। शाम को परिवार वालों के मौज-मस्ती करेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) यदि कोई पारिवारिक चिंता सता रही है, तो वह आज समाप्त हो सकती है। कामकाज के लिए कुछ यात्राएं करनी पड़ेगी। आस-पास के लोगों से तकरार की आशंका है। इसलिए आप शांति बने रहें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 16 जुलाई का राशिफल थोड़ी परेशानी में डालने वाला है। अपने व्यवहार और वाणी पर संयम रखें। अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं। आर्थिक रूप से भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम अधिक रहेगा। ऊपर से परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल है। यदि कहीं निवेश की योजना हैं, तो आगे बढ़ें। इसमें लाभ होगा। राजनीति करने वालों का कद बढ़ेगा। विद्यार्थियों को शुभ सूचना मिल सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) बदलाव के लिहाज से समय उत्तम है। यदि ऐसी कोई योजना है तो उसमें शीघ्रता से आगे बढ़ें। स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है। अपनी निजी बातें आज किसी से भी साझा नहीं करें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) विवाद से छुटकारा पाने के लिए अनुकूल समय है। यदि कोई कानूनी समस्या है तो वह दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कामकाज ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) काफी समय से लटकी योजना पूरी हो सकती है। कार्यसिद्धि का योग बन रहा है। आपकी इच्छानुसार योजना फलीभूत होगी। इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

नोट- 16 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here