16 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

149
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 16 May : 16 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

16 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी सुबह के 10.00 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा दिन के 11.14 बजे तक। योग- शूल रात के 02.52 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.06 बजे। राहुकाल- शाम के 05.24 से 07.06 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.50 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

17 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी दिन के 11.34 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु दिन के 01.22 बजे तक। योग- गंड रात के 02.50 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.06 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.11 से 08.53 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.50 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 मई का राशिफल

पढ़ें 16 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) समय चुनौतीपूर्ण है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलेगा। इससे मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। मित्रों का भी भरपूर साथ मिलेगा। यात्रा का योग बनता दिख रहा है। संभव हो तो इसे फिलहाल टाल दें। इससे अनावश्यक परेशानी होगी।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार वालों के साथ आज कम ही जमेगी। धैर्य और शांति का सहारा लें। फिलहाल अध्यात्म से जुड़ें तो मानसिक शांति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। दोपहर से पहले तक के सारे काम ठीक से होंगे। उसके बाद थोड़ी परेशानी रह सकती है। कार्य में भी थोड़ा व्यवधान आ सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों के साथ आनंददायक समय बिता सकेंगे।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन भर व्यस्तता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। हालांकि उसमें सोच- समझ कर ही निर्णय लें। वाहन अथवा उपकरण से चोट आदि का भय है सावधान रहें। परिवार के साथ भी बेहतर समय बिता सकेंगे। कुल मिलाकर शांति से दिन व्यतीत करेंगे।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कम महत्वपूर्ण खर्च पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अधिक विश्वास नहीं करें। बातचीत में शब्दों के प्रयोग पर ध्यान दें।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 16 मई का राशिफल तनाव देने वाला है। कार्यक्षेत्र विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। उसे आज टाल देना उपयुक्त रहेगा। दूसरों के विवाद से दूर रहें। कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक रूप से दिन थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। आय सीमित रहेगी लेकिन खर्च अधिक होगा। कारोबारियों को भी मनोनुकूल लाभ नहीं मिल सकेगा। आज जोखिम बिल्कुल नहीं लें। पुरानी परेशानियों को छोड़ स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रह सकता है। दिन भर किसी न किसी कारण से क्रोध वाले प्रसंग बनेंगे। आपके वाणी अथवा व्यवहार से कोई आहत हो सकता है। कार्यों में असफलता मिलने से क्रोध अधिक आएगा। संयम बनाए रखें।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) घर और बाहर दोनों जगह आज अधिक व्यस्त रह सकते हैं। नया शुरू करना ठीक रहेगा। उसमें आज सफलता मिलने का योग है। धन की आमद भी हो सकती है। इससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक वातावरण आज स्थिर रहेगा।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है। अनिर्णय और निराशा की स्थिति रहने के कारण आज कोई महत्त्वपूर्ण कार्य हाथ में नहीं लें। संतान पक्ष से सकारात्मक सूचना मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) लाभदायक यात्रा का योग बन रहा है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास में सफलता मिलेगी। कारोबारी को बड़े सौदे से अपेक्षित लाभ मिलेगा। आज निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। खतरा बना हुआ है। नए वस्त्र या आभूषण की प्राप्ति संभव है।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आकस्मिक घटना से नुकसान होने का योग है। निवेश करने वाले के लिए दिन लाभदायक है। पुराने धन की वापसी में विलंब होगा। विरोधी आज शांत रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

नोट- 16 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here